महाराष्ट्र में बड़ा सड़क हादसा, 12 की मौत, 23 घायल, पीएम मोदी ने जाहिर किया दुख, मुआवजे का ऐलान

महाराष्ट्र में बड़ा सड़क हादसा सामने आया है। यहां समृद्धि ए्सप्रेसवे पर एक बस और कंटेनर के बीच टक्कर हो गई है। इस हादसे में 12 लोगों की मौत हो गई है जबकि 23 लोग घायल हुए हैं। यह हादसा छत्रपति संभाजीनगर जिसे औरंगाबाद के नाम से भी जाना जता है में हुआ है।

अधिकारियों ने बताया कि प्राइवेट बस में 35 लोग सवार थे। यह हादसा वीजापुर इलाके में रात को 12.30 बजे हुआ है। बस ड्राइवर ने बस पर से संतुलन खो दिया था, जिसकी वजह से यह पीछे से आ रही कंटेनर में टकरा गई।

accident

इस हादसे में 5 पुरुष, 6 महिलाएं और एक नाबालिग लड़की की मौत हो गई है। अधिकारियों ने बताया कि 23 घायलों को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां पर उनका इजाल चल रहा है।

वीजापुर के इंस्पेक्टर श्यामसुंदर कावतड़े ने बताया कि यह हादसा ट्रक और टेंपो के बीच टक्कर की वजह से हुआ है। यह हादसा वीजापुर टोल पोस्ट के पास रात तकरीबन 1 बजे हुआ है। इस हादसे में 12 लोगों की मौत हो गई है। जबकि 17 लोग इस हादसे में घायल हुए हैं जिनका इलाज चल रहा है। 6 घायलों को वीजापुर के ग्रामीण अस्पताल में भेज दिया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है।

इस हादसे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुख जाहिर की है। पीएम मोदी ने हादसे पर दुख जाहिर करते हुए कहा संभाजीनगर हादसे में मृतकों की खबर से आहत हूं। इन लोगों के परिवार के प्रति मैं अपनी संवेदना जाहिर करता हूं।

मैं प्रार्थना करता हूं कि घायल जल्द से जल्द ठीक हों। मृतकों के परिजनों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय आपदा कोष से 2-2 लाख रुपए का मुआवजा दिया जाएगा। जबकि घायलों को 50-50 हजार रुपए का मुआवजा दिया जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+