महाराष्ट्र के रायगढ़ में बस पलटी, 48 छात्र थे सवार, 2 की मौत, कई घायल

महाराष्ट्र के रायगढ़ में छात्रों से सवार बस पलट गई। बस में 48 छात्र सवार थे, घायल छात्रों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उनका इलाज चल रहा है।

accident

महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले में बड़ा हादसा सामने आया है। यहां खोपोली थाना क्षेत्र में एक बस पलट गई, जिसमे 48 छात्र सवार थे। कई छात्रों को इस हादसे में चोट आई है, जबकि कई की हालत गंभीर है। छात्रों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक 2 बच्चों की इस हादसे में मौत हो गई है। हालांकि अभी यह साफ नहीं हो सका है कि यह हादसा किस वजह से हुआ है। लेकिन अस्पताल में भर्ती कुछ छात्रों की हालत काफी नाजुक है।वरिष्ठ पुलिस अधिकारी गौरी मोरे पाटिल ने बताया कि छात्र पिकनिक से वापस लौट रहे थे। इस मामले में केस दर्ज कर लिया गया है, मामले की जांच की जा रही है।

हादसे के बाद मौके पर पुलिस पहुंची और राहत व बचाव का काम शुरू किया। हादसे में जो बच्चे घायल हुए हैं वह सभी मुंबई के चेंबूर इलाके में स्थित एक कोचिंग में पढ़ते थे। ये सभी बच्चे खोपोली में पिकनिक मनाने के लए गए थे। इसी दौरन मुंबई-पुणे एक्सप्रेस वे पर बस चालक का गाड़ी से नियंत्रण खो गया और यह हादसा हो गया। हादसे के बाद घायल बच्चों को पुलिस ने पास के अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उनका इलाज चल रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+