माझी लड़की बहना योजना के तहत धन की मांग करने वाले अधिकारियों को नहीं बक्शा जाएगा, होगी कड़ी कार्रवाई
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने के लिए मुख्यमंत्री माझी लड़की योजना का ऐलान किया है। सरकार ने अब इस योजना को लेकर अधिकारियों को सख्त निर्देश जारी किया है।
मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने महिलाओं से जुड़ी माझी लड़की बहना योजना के लिए धन की मांग, आवेदन जमा करने में देरी को लेकर अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के स्पष्ट निर्देश दिए।

जिलों में नोडल अधिकारी नियुक्त करने का दिया आदेश
मुख्यमंत्री ने अपने आदेश में कहा है कि माझी लड़की बहना योजनाकी पूरी प्रक्रिया पारदर्शी व त्वरित हो। सीएम ने कहा इस योजना को नियंत्रित करने के लिए हर जिले में नोडल अधिकारी नियुक्त किए जाएं, इस पर जिलाधिकारी नजर रखें।
दलालों के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई
मुख्यमंत्री शिंदे ने कहा माझी लड़की बहना योजना के बारे में दस्तावेज उपलब्ध कराने या आवेदन भरने में अगर कोई दलाली होती है तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी। मुख्यमंत्री ने कार्यालय प्रमुख के साथ-साथ दलालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की चेतावनी भी दी है।
31 अगस्त तक बढ़ाई गई आवेदन की तारीख
बता दें माझी लड़की बहना योजना जिसके तहत महाराष्ट्र सरकार ने महिलाओं को हर महीने 1500 रुपये देने वाली है। इस योजना के लिए रजिस्ट्रेशन और आवेदन के लिए हो रही भीड़ को देखते हुए आवेदन की समय सीमा 31 अगस्त 2024 तक बढ़ा दी गई है।
कल विधान भवन में मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने महिलाओं को योजना के लाभ हेतु आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध कराने व उसके पश्चात योजना के आवेदन दाखिल करने आदि के सम्बन्ध में। शिंदे की अध्यक्षता में हुई बैठक में निर्देश दिए गए हैं कि योजना का कार्यान्वयन पारदर्शी और त्वरित होगा।












Click it and Unblock the Notifications