Maharashtra By Election: जिला परिषद और पंचायत समिति परिणामों, नागपुर में कांग्रेस की जीत
मुंबई, 06 अक्टूबर: महाराष्ट्र में 6 जिला परिषद धुले, नंदुरबार, अकोला, वाशिम, नागपुर, पालघर की 85 सीटों और 38 पंचायत समितियों की 141 पंचायत समिति सीटों पर हुए उपचुनाव की मतगणना जारी है। जिला परिषद और पंचायत समिति की सीटों पर मंगलवार को वोटिंग हुई थी, जिसके बाद आज सुबह 10 बजे से यहां काउंटिंग शुरू हो गई है। उपचुनाव को दौरान यहां 63 फीसदी वोटिंग हुई थी। जिला परिषद सीटों के लिए कुल 367 उम्मीदवार मैदान में हैं, जबकि पंचायत समिति सीटों पर 555 उम्मीदवार मैदान में हैं। ऐसे में जानिए क्या नतीजे निकलकर आ रहे हैं।

प्वाइंट के जरिए जानिए उपचुनाव के नतीजे
- जिला परिषद की 85 सीटों में से अब तक 23 सीटों पर बीजेपी ने कब्जा जमाया है, जबकि महाविकास आघाडी (शिवसेना, एनसीपी और कांग्रेस) ने 46 सीटे जीतीं है। इसी के साथ 16 सीटें अन्य के खाते में गई है।
- ऐसे ही पंचायत समितियां की कुल 144 सीटों में भाजपा 33, एमवीए 73, अन्य 38 को मिली है।
- वाशिम वाशिम जिला परिषद की कुल 14 सीटों में भाजपा 2, शिवसेना 1, राकांपा 5, कांग्रेस 2, अन्य 4
- वाशिम पंचायत समिति कुल 27 सीटों में भाजपा 2, शिवसेना 3, राकांपा 8, कांग्रेस 5, अन्य 9
- नागपुर जिला परिषद की कुल 16 सीटों में से भाजपा 3, शिवसेना 0, राकांपा 2, कांग्रेस 9, अन्य 2
- नागपुर पंचायत समिति कुल 31 सीटों में बीजेपी 6, शिवसेना 0, एनसीपी 2, कांग्रेस 21, अन्य 2
- पालघर जिला परिषद परिणाम: कुल 15 | बीजेपी 5, शिवसेना 5, एनसीपी 4, कांग्रेस 0, अन्य 1
- पालघर पंचायत समिति परिणाम: कुल 14 | बीजेपी 3, शिवसेना 5, एनसीपी 2, कांग्रेस 0, अन्य 1
- नंदुरबार जिला परिषद परिणाम:कुल 11 | बीजेपी 4, शिवसेना 3, एनसीपी 1, कांग्रेस 3, अन्य 0
- नंदुरबार पंचायत समिति परिणाम: कुल 14 | बीजेपी 3, शिवसेना 6, एनसीपी 1, कांग्रेस 4, अन्य 0
- धुले जिला परिषद परिणाम:कुल 15 | भाजपा 8, शिवसेना 2, राकांपा 3, कांग्रेस 2, अन्य 0
- धुले पंचायत समिति परिणाम: कुल 30 | भाजपा 15, शिवसेना 3, राकांपा 3, कांग्रेस 5, अन्य 4
- अकोला पंचायत समिति परिणाम: कुल 28 | बीजेपी 4, शिवसेना 5, एनसीपी 0, कांग्रेस 0, अन्य 19
दोपहर दो बजे से पहले की स्थिति
- पालघर में शिवसेना ने 5 जिला परिषद सीटों पर जीत हासिल की, बीजेपी ने 4। पालघर की 14 जिला परिषद सीटों के नतीजे घोषित कर दिए गए हैं, जिनमें से शिवसेना ने 5 पर जीत हासिल की है, जबकि बीजेपी को चार सीटों पर जीत मिली है। राकांपा ने 4 और माकपा ने एक सीट जीती है।
- अब तक 9 जिला परिषद सीटों के परिणाम घोषित; भाजपा ने 4, शिवसेना ने 2, राकांपा ने 2 और माकपा ने 1 जीती है।
- पालघर की बोरदी सीट से बीजेपी की ज्योति पाटिल ने 570 वोटों से जीत दर्ज की है।
- नंदुरबार पंचायत समिति में कांग्रेस के तीन उम्मीदवारों की जीत। शाहदा तालुका के जावड़े ताबो निर्वाचन क्षेत्र में कांग्रेस की नीमा पाटले 198 मतों से जीतीं। सुल्तानपुर निर्वाचन क्षेत्र से कांग्रेस की वैशाली पाटिल 1353 मतों से जीतीं। शाहदा तालुका के खेडिगर निर्वाचन क्षेत्र से कांग्रेस की संगीता पाटिल 735 मतों से जीतीं।
- जिला परिषद और पंचायत समितियों के चुनावों में बीजेपी आगे चल रही है। जिला परिषद में 17 सीटों और पंचायत समितियों में 22 सीटों पर बीजेपी ने लीड बनाकर रखी है। हालांकि महाविकास आघाडी (शिवसेना, कांग्रेस और एनसीपी मिलकर) ने भी टक्कर में हैं।
- जिला परिषद के 85 में से 62 सीटों की रुझानों में बीजेपी 18 सीटों और तो महाविकास आघाडी 29 सीटों, जिसमें से शिवसेना 8, एनसीपी 10 और कांग्रेस 11 पर आगे है चल रही है।
- ऐसे ही पंचायत समितियों की 144 सीटों में से 53 के रुझान में बीजेपी 22 सीटों तो महाविकास आघाडी 20 सीट, जिसमें शिवसेना 3, एनसीपी 5 और कांग्रेस 12 सीटों पर आगे है। इसी के साथ अन्य उम्मीदवार 11 सीटों पर लीड बनाए हुए हैं।
- वाशिम जिला परिषदों की 14 सीटों पर कांग्रेस को 2 सीट, एनसीपी और शिवसेना को 1-1 सीट मिली है। यानी की महाविकास आघाडी ने अब तक 4 सीटें जीती है। प्रकाश आंबेडकर भारत रत्न डॉ. भीमराव आंबेडकर के पोते की पार्टी वंचित बहुजन आघाडी को 3 सीटें मिली हैं। वाशिम में अभी तक बीजेपी के हाथ खाली हैं।
- नागपुर जिला परिषद की 16 सीटों में कांग्रेस 4 पर जीत चुकी है और बीजेपी 1 सीट ही जीत पाई है।
10 बजे से काउंटिग शुरू: सुबह 10 बजे से धुले नंदुरबार, अकोला, वाशीम, नागपुर और पालघर के 6 जिला परिषद की 84 सीटों और 38 पंचायत समिति के लिए 10 मतगणना शुरू हुई।
कुल 60 फीसदी मतदान: महाराष्ट्र जिला परिषद, पंचायत समिति उपचुनाव में 60% वोटिंग हुई थी, जिसमें से धुले में 60, नंदुरबार में 65, अकोला में 63, वाशिम में 65 ,नागपुर में 60 प्रतिशत और पालघर में 65 प्रतिशत मतदान हुआ था।
कहां कितनी सीटें: 6 जिला परिषदों के 85 सीटों के लिए वोटिंग हुई थी उनमें धुले की 15, पालघर की 14, नंदुरबार की 11, अकोला की 14, वाशिम की 14, नागपुर की 16 सीटें हैं। ऐसे ही 38 पंचायत समितियों की 144 सीटों के लिए धुले की 30, नंदुरबार की 14, अकोला की 28, वाशिम की 27, नागपुर की 31 सीटों पर वोटिंग हुई।












Click it and Unblock the Notifications