Maharashtra Weather Updates: भारी बारिश से मुंबई बेहाल, कई इलाकों में भरा पानी,11 की मौत, आज भी Red Alert जारी
मुंबई, 10 जून। मायानगरी मुंबई में बुधवार को मानसून ने दस्तक दी थी, जिसके बाद से मुंबई में लगातार बारिश हो रही है। मानसून की पहली बारिश में ही मुंबई की हालत काफी खराब हो गई है। बारिश के कारण ही यहां के मलाड वेस्ट में एक घर बीती रात ढह गया, जिसके कारण 11 लोगों की मौत हो गई है और कई लोग घायल हो गए हैं। शहर के जगह-जगह जलजमाव हुआ है, जिससे लोगों को आने-जाने में खासी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है।
Recommended Video

मुंबई में Red Alert जारी
मौसम विभाग ने आज भी यहां Red Alert जारी किया है और लोगों से अपील की है कि बिना जरूरत घर से बाहर ना निकलें। भारी बारिश की वजह से समुद्र में हाई टाइड की चेतावनी भी जारी की गई है। रेलवे ट्रैक भी पानी से डूब गए हैं, जिसकी वजह से रेलवे ने भी अलर्ट जारी किया है।
दोपहर 12 बजकर 17 मिनट पर हाई टाइड की आशंका
अनुमान के मुताबिक आज दोपहर 12 बजकर 17 मिनट पर 4.26 मीटर का हाई टाइड की आशंका है। रेलवे ने सभी मशीनरी को अलर्ट मोड पर रखा है और स्थिति पर बारीकी से निगाह बनाए हुए है।

हवाईअड्डे पर चार लैंडिंग रद्द
एहतियात के तौर पर कुछ स्टेशनों के बीच लोकल ट्रेन सेवाओं को भी निलंबित कर दिया गया है। इससे पहले भारतीय मौसम विभाग ने कोंकण किन्नरपट्टी के कुछ जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया था। बारिश की वजह से छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर विमान सेवाओं को भी रोका गया था।

मुंबई में 220.6 मिमी बारिश दर्ज की गई
Santacruz observatory के आकंड़ों के मुताबिक , मुंबई में बुधवार सुबह 8.30 बजे से शाम 5.30 बजे के बीच 220.6 मिमी बारिश दर्ज की गई है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने बुधवार को कहा कि मुंबई में 15 जून तक भारी बारिश का दौर जारी रहेगा।
भारी तूफान की आशंका
IMD ने मुंबई , पालगढ़, ठाणे , रायगढ़ में भारी तूफान की आशंका व्यक्त की है। आईएमडी मुंबई की वैज्ञानिक शुभांगी भूटे मे कहा कि मुंबई सहित कोंकण में अगले 4 दिनों तक भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है। मालूम हो कि लगातार हो रही बारिश के कारण मुंबई के कई इलाके जलमग्न हो गए हैं।

13 राज्यों में येलो अलर्ट जारी
इससे पहले मौसम विभाग ने 13 राज्यों में येलो अलर्ट जारी किया था। महाराष्ट्र के अलावा आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, मध्य प्रदेश और बिहार के बहुत से इलाकों में भी बारिश हो रही है । मौसम विभाग की ओर से कहा गया कि मानसून अगल हफ्ते मध्यप्रदेश की तरफ रूख करेगा। वहीं, बिहार में भी प्री-मानसून बारिश हो रही है। यहां मानसून 12 जून के बाद पहुंचेगा। तो वहीं पूर्वी उत्तर प्रदेश के कई जिलों में तेज हवाओं के साथ भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। उत्तराखंड-हिमाचल में 'येलो अलर्ट' जारी है।
-
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
Petrol-Diesel Shortage: क्या भारत में पेट्रोल-डीजल समेत ईंधन की कमी है? IndianOil ने बताया चौंकाने वाला सच -
कौन हैं ये असम की नेता? जिनके नाम पर हैं 37 बैंक अकाउंट, 32 गाड़ियां, कुल संपत्ति की कीमत कर देगी हैरान -
Iran Vs America: ईरान ने ठुकराया पाकिस्तान का ऑफर, भारत का नाम लेकर दिखाया ऐसा आईना, शहबाज की हुई फजीहत -
LPG Crisis: एलपीजी संकट के बीच सरकार का सख्त फैसला, होटल-रेस्टोरेंट पर नया नियम लागू -
Trump Florida defeat: ईरान से जंग ट्रंप को पड़ी भारी, जिस सीट पर खुद वोट डाला, वहीं मिली सबसे करारी हार -
Who is Aryaman Birla Wife: RCB के नए चेयरमैन आर्यमन बिड़ला की पत्नी कौन है? Virat Kohli की टीम के बने बॉस












Click it and Unblock the Notifications