Maharashtra Weather Update: मुंबई में पारा जा सकता है 37 डिग्री, IMD ने जारी किया हीटवेव अलर्ट

एक स्थान पर जब अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर पहुंच जाता है तो तेज गर्म हवाएं चलने लगती हैं इन्हें ही 'हीटवेव' कहा जाता है,जो कि खतरनाक होती हैं।

Maharashtra Weather Update

Maharashtra Weather Update: फरवरी के महीने में ही लोगों को गर्मी के तेवर देखने को मिल रहे हैं, मौसम में हो रहे इस बदलाव ने केवल आम नागरिकों को ही हैरान-परेशान नहीं किया है बल्कि मौसम वैज्ञानिकों को भी सोचने पर मजबूर कर दिया है, भारतीय मौसम विभाग ने मुंबई समेत पूरे महाराष्ट्र में अगले दो दिनों तक लू चलने की चेतावनी जारी की है। आईएमडी का कहना है कि मुंबई, कोंकण तट और कच्छ में 21-22 फरवरी को लू चलने के आसार हैं और इस दौरान तापमान 37 से 39 डिग्री तक जा सकता है, मौसम विभाग ने कहा है कि सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे के बीच लू चलने की आशंका है इसलिए सभी को सजग रहने की काफी जरूरत है।

मुंबई, रायगढ़, रत्नागिरी में जारी Yellow Alert

आईएमडी ने मुंबई, रायगढ़, रत्नागिरी के जिलों के लिए Yellow Alert जारी किया है। उसका कहना है कि निचले स्तर की हवाएं शुष्क और गर्म हो गई हैं, जो कि उत्तरी भागों जैसे राजस्थान और गुजरात से आ रही हैं, जो पहले से ही गर्म हैं। इसलिए महाराष्ट्र में तापमान बढ़ गया है।

Maharashtra Weather Update

किसान काफी मायूस

वक्त से पहले गर्मी से किसान काफी मायूस हो गए हैं क्योंकि ये गर्मी खरीफ सीजन के लिए अच्छी नहीं है। हालांकि 'यलो अलर्ट' सिर्फ दो दिनों के लिए जारी हुआ है, मौसम विभाग का कहना है कि इसके बाद मौसम शुष्क ही रहेगा और तापमान में इजाफा होगा।

ऐसे रखें गर्मी में खुद का ख्याल

  • जब भी घर से बाहर निकलें खुद को कवर करके निकले।
  • लू से बचने के लिए आंखों पर चश्मा लगाएं और सिर ढंके।
  • पानी का सेवन खूब करें, हमेशा अपने पास एक पानी की बोतल रखें।
  • खुद को तरोताजा रखने के लिए नींबू पानी, जूस, शरबत पिएं।
  • बाहर के खाने-पीने से बचें।
  • सूती कपड़े पहनें।
  • ज्यादा चुस्त कपड़े ना पहनें।
  • जब भी बाहर से घर आएं, हाथ अच्छी तरह से साफ करें।
Maharashtra Weather Update

क्या होती है हीटवेव?

एक स्थान पर जब अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर पहुंच जाता है तो तेज गर्म हवाएं चलने लगती हैं इन्हें ही 'हीटवेव' कहा जाता है जो कि एक नार्मल तापमान और रीयल तापमान के अंतर से पैदा होती है। ये काफी खतरनाक होती हैं, इनसे बचकर रहना चाहिए। आमतौर पर उत्‍तर भारत में हीट वेव या लू मार्च से जून महीने के बीच चलती है लेकिन इस बार ये फरवरी में चल रही है जिससे मौसम वैज्ञानिक परेशान हो गए हैं। हीटवेव की वजह से इंसानो को बुखार, सिरदर्द, बदन दर्द , उल्टी और दस्त जैसी बीमारियां हो जाती हैं। कभी-कभी तो ये जानलेवा भी साबित होती हैं। इसलिए इसके प्रति हर किसी को काफी सजग होने की जरूरत है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+