महाराष्ट्र के कई जिलों में आज होगी झमाझम बारिश, ठाणे से सामने आई पेड़ उखड़ने की घटनाएं
महाराष्ट्र के कई जिलों में आज होगी झमाझम बारिश, ठाणे से सामने आई पेड़ उखड़ने की घटनाएं
मुंबई, 11 जून: चिलचिलाती भीषण गर्मी की बीच मानसून ने महाराष्ट्र में दस्तक दे दी है। ठाणे और मुंबई के कई इलाकों में शनिवार सुबह से ही बारिश हो रही है। तो वहीं, अब मौसम विभाग (आईएमडी) ने भी अलर्ट जारी करते हुए अगले तीन से चार घंटों में महाराष्ट्र के कई जिलों में भारी बारिश के साथ 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार तेज हवा चलने और बिजली गिरने की आशंका भी जताई है। तो वहीं, ठाणे इलाके से कई जगह पेड़ उखड़ने की घटनाएं भी सामने आई है।

आईएमडी मुंबई ने शनिवार को अगले 3 से 4 घंटों के दौरान ठाणे, रायगढ़, पालघर, रत्नागिरी, सिंधुदुर्ग और मुंबई जिलों में अलग-अलग स्थानों पर 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली तेज हवाओं के साथ बिजली और मध्यम से तीव्र बारिश होने की संभावना जताई है। तो वहीं, मुंबई और ठाणे शहर के कई इलाकों में शनिवार की सुबह से बारिश हो रही है। वडाला इलाके में सड़कों पर पानी भर गया।
तो वहीं, ठाणे जिले के मजीवाड़ा क्षेत्र के लोढ़ा पैराडाइज में तेज हवाओं और भारी बारिश के कारण एक पेड़ उखड़कर टेंपों पर गिर गया। हालांकि, इस हादसे में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। न्यूज़ एजेंसी एएनआई की खबर के मुताबिक, पिछले 24 घंटों में ठाणे जिले से तेज हवा के कारण पेड़ उखड़ने की छह घटनाएं सामने आई हैं। हालांकि, इन घटनाओं में किसी के घायल या मृत्यु होने की सूचना नहीं है। वहीं, वडाला इलाके में बारिश के चलते हल्का जलजमाव देखने को मिला है। साथ ही ट्रैफिक पर भी असर पड़ा है।












Click it and Unblock the Notifications