Weather: मुंबई में बरसेंगे मेघ लेकिन सताएगी उमस, कई जिलों में Rain Alert, किसानों के लिए एडवाइजरी जारी

Maharashtra Weather Forecast: महाराष्ट्र में 11 जून 2026 को मौसम का मिजाज पूरी तरह बदला हुआ नजर आएगा। दक्षिण-पश्चिम मानसून लगातार आगे बढ़ रहा है और राज्य के कई हिस्सों में बारिश की गतिविधियां तेज होने की संभावना है। भारत मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक कोंकण, गोवा, मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा और विदर्भ के कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ गरज-चमक की गतिविधियां देखने को मिल सकती हैं इसलिए उसने लोगों से अलर्ट रहने को कहा है।

गुरुवार को मायानगरी मुंबई का अधिकतम तापमान 35.8 डिग्री सेल्सियस रह सकता है और यहां पर प्री-मानसून बारिश की गतिविधियां जारी रहेंगी। दक्षिण कोंकण और गोवा क्षेत्र में अपेक्षाकृत अधिक वर्षा होने की संभावना है।

Maharashtra Weather

इस बीच महाराष्ट्र कृषि और आपदा प्रबंधन विभाग ने राज्य भर के किसानों के लिए एक एडवाइजरी जारी की है।इसमें किसानों को आग्रह किया गया है कि वे केवल छिटपुट गरज या अल्पकालिक बारिश के पूर्वानुमान के आधार पर बुवाई शुरू न करें।

मौसम पर निगाह रखें, पूर्वानुमान के आधार पर बुवाई शुरू न करें

अधिकारियों ने चेतावनी दी है कि यदि आने वाले हफ्तों में मानसून की वास्तविक बारिश नहीं होती है, तो जल्दबाजी में की गई बुवाई से फसल का नुकसान हो सकता है। किसानों को नियमित रूप से आधिकारिक मौसम अपडेट पर नजर रखने और कृषि गतिविधियों को शुरू करने से पहले व्यापक और निरंतर बारिश का इंतजार करने की सलाह दी गई है।

मराठवाड़ा, खानदेश और मध्य महाराष्ट्र में बरसेंगे बादल

राज्य के अन्य हिस्सों जैसे विदर्भ, मराठवाड़ा, खानदेश और मध्य महाराष्ट्र के कुछ क्षेत्रों में 15 जून तक बारिश होने की उम्मीद है। यहां तापमान सामान्य से अधिक रहने की संभावना है, और विदर्भ तथा खानदेश के कुछ हिस्सों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के स्तर को पार कर सकता है। मौसम वैज्ञानिकों का अनुमान है कि दक्षिण-पश्चिम मानसून 25 जून से 30 जून के बीच दिल्ली, नोएडा, गुरुग्राम और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (NCR) के अन्य हिस्सों में दस्तक देगा।

पुणे, सतारा, सांगली को मिलेगी गर्मी से राहत

पुणे, सतारा, सांगली, कोल्हापुर और नासिक सहित मध्य महाराष्ट्र के कई जिलों में भी बादल छाए रहने और हल्की बारिश की संभावना है। बीते दिनों की गर्मी और उमस के बाद लोगों को कुछ राहत मिल सकती है। हालांकि अधिकतम तापमान में बहुत बड़ा बदलाव नहीं होगा, लेकिन बादलों और बारिश के कारण मौसम अपेक्षाकृत सुहावना बना रहेगा।

IMD की एडवाइजरी जारी

  • बिना जरूरी काम के घर से बाहर न निकलें ।
  • मौसम विभाग की चेतावनियों पर नजर रखें ।
  • जलभराव वाले रास्तों से बचें।
  • बिजली के खंभों और खुले तारों से दूर रहें ।
  • समुद्र तटों पर जाने से बचें।
  • यात्रा से पहले ट्रैफिक और लोकल ट्रेन की जानकारी लें ।
  • मोबाइल फोन पूरी तरह चार्ज रखें ।
  • छाता, रेनकोट और जरूरी दवाइयां साथ रखें।
  • बच्चों को नालों, नदियों और जलभराव वाले क्षेत्रों से दूर रखें ।
  • आपातकालीन नंबर अपने पास रखें।
 यह पढ़ें: Aaj Ka Mausam: मानसून हुआ तूफानी! दिल्ली-UP में बरसेंगे मेघ, कर्नाटक में Red Alert, चलेंगी तेज हवाएं
यह पढ़ें: Aaj Ka Mausam: मानसून हुआ तूफानी! दिल्ली-UP में बरसेंगे मेघ, कर्नाटक में Red Alert, चलेंगी तेज हवाएं
यह पढ़ें:Punjab Weather Today: पंजाब में कब मिलेगी गर्मी से राहत? 11 जून तक सूखा रहेगा मौसम, कब दस्तक देगा मानसून
यह पढ़ें:Punjab Weather Today: पंजाब में कब मिलेगी गर्मी से राहत? 11 जून तक सूखा रहेगा मौसम, कब दस्तक देगा मानसून
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+