Maharashtra weather: महाराष्‍ट्र में बारिश ने मचाई तबाही, IMD ने किया अलर्ट- इन जिलों में होगी भारी बारिश

Maharashtra weather: महाराष्‍ट्र के कई क्षेत्रों में हो रही लगातार मूसलाधार बारिश ने भारी तबाही मचाई है। मराठवाडा क्षेत्र में भारी बारिश के कारण आई बाढ़ में कई लोगों की जानें चली गई और फसलों को बुरी तरह प्रभावित किया है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने मुंबई में जहां ऑरेज अलर्ट करते हुए आने वाले एक सप्ताह तक भारी बारिश होने की संभावना जताई है।

गौरतलब है कि, 20 से 24 सितंबर के बीच हुई भारी बारिश में 1239 गांव बाढ़ की चपेट में आ गए और मराठवाडा में 10 लोगों ने अपनी जान गवां दी और बाढ़ की चपेट में आने से कई जानवरों की मौत हो गई है। छत्रपति संभाजीनगर, पुढारी वृत्तसेवा के अनुसार, मराठवाडा में वापसी की बारिश ने कहर बरपाया है। हिंगोली, बीड, लातूर, धाराशिव और छत्रपति संभाजीनगर जिलों में लगभग 2.20 लाख हेक्टेयर में फैली फसलें तबाह हो गई हैं। जानते हैं महाराष्‍ट्र के मौसम का कैसा रहेगा हाल?

Maharashtra weather

उत्तरी कोंकण, मध्य महाराष्ट्र और मराठवाड़ा जिलों में होगी भारी बारिश

वहीं आईएमडी में उत्तरी कोंकण, मध्य महाराष्ट्र और मराठवाड़ा जिलों में अलग-अलग स्थानों पर गरज के साथ बिजली चमकने और 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने के साथ भारी बारिश होने की संभावना है।

मुंबई और आसपास के क्षेत्रों का क्‍या रहेगा हाल?

गुरुवार को मुंबई में हल्की बारिश और बादलों से घिरे आसमान ने दिन की शुरुआत की, क्योंकि मुंबई और कोंकण बेल्ट में मानसून की बारिश जारी रही। एक सप्ताह से अधिक समय से महाराष्ट्र में व्यापक वर्षा हो रही है। मुंबई, ठाणे, नवी मुंबई, रायगढ़, रत्नागिरी, सिंधुदुर्ग और पालघर जैसे जिलों में भारी बारिश से लेकर रुक-रुक कर बूंदाबांदी तक लगातार बारिश दर्ज की गई है

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने मुंबई में दिनभर आसमान में बादल छाए रहने और कुछ इलाकों में भारी बारिश होने का अनुमान जताया है। अधिकतम तापमान लगभग 29°C और न्यूनतम तापमान 25°C के आसपास रहने की संभावना है। हवाएं मध्यम गति से चलने के कारण मौसम में नमी बनी रहेगी।

ठाणे और नवी मुंबई में होगी बूंदाबादी

ठाणे और नवी मुंबई में भी इसी तरह का मौसम है। कुछ जगहों पर भारी बारिश हुई, जबकि अन्य इलाकों में हल्की बूंदाबांदी ने जमीन को नम रखा। अधिकारियों ने चेतावनी दी कि भारी बारिश के कारण सेंट्रल रेलवे लाइन के कुछ हिस्सों में जलभराव हो सकता है, जिससे उपनगरीय ट्रेन सेवाएं बाधित होने की आशंका है।

पालघर के ग्रामीण इलाकों में होगी बारिश

पालघर में ग्रामीण इलाकों में भारी बारिश की संभावना है, जबकि अन्य जगहों पर रुक-रुक कर हल्की बारिश हो सकती है। जहां यह बारिश किसानों के लिए, खासकर खरीफ फसलों के लिए फायदेमंद है, वहीं वसाई और विरार जैसे शहरी इलाकों को बाढ़ और जल निकासी की समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।

कोंकण क्षेत्र के कौन से जिलों में होगी भारी बारिश

कोंकण जिलों में भी स्थिति अलग नहीं है। रायगढ़, रत्नागिरी और सिंधुदुर्ग में भारी बारिश जारी है, जिसके चलते IMD ने येलो अलर्ट जारी किया है। रायगढ़ में, खासकर घाट अनुभागों में, दिनभर तेज बारिश की उम्मीद है। रत्नागिरी में लगातार बारिश के कारण नदियों का जलस्तर बढ़ने की चेतावनी दी गई है, जबकि सिंधुदुर्ग में केवल बारिश ही नहीं बल्कि तेज हवाएं चलने का भी अनुमान है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+