Maharashtra weather:मुंबई में बढ़ रही है ठंड, प्रदूषण के भी टूटे रिकॉर्ड, जानें आने वाले दिनों कैसा रहेगा मौसम
Maharashtra weather: मुंबई में बढ़ रही है ठंड, प्रदूषण के भी टूटे रिकॉर्ड, जानें आने वाले दिनों कैसा रहेगा मौसम
मुंबई, 25 जनवरी: महाराष्ट्र के मुंबई के कुछ हिस्सों में मंगलवार सुबह कोहरे की घनी चादर दिखी। इस बार मुंबई में भी सामान्य से अधिक ठंड पड़ रही है। मुंबई में तापमान में गिरावट देख लोग आग का सहारा ले रहे हैं। वहीं महाराष्ट्र के हिस्सों न्यूनतम तापमान 6 के आसपास चला गया है। में ठंड के साथ-साथ मुंबई में प्रदूषण भी बढ़ रहे हैं। मुंबई में सोमवार (24 जनवरी) को सबसे खराब वायु गुणवत्ता के मामले में सारे रिकॉर्ड टूट गए हैं। मुंबई महानगरीय क्षेत्र का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 'गंभीर' हो गया है और एक्यूआई 500 के पार चला गया। मौसम विभाग ने सांस की समस्या वाले लोगों को सावधान रहने की सलाह दी है।

मुंबई में कई सालों बाद इतनी ठंड
मुंबई में रविवार को एक दशक में सबसे कम तापमान रहा। आईएमडी के मुताबिक सांताक्रूज वेधशाला ने अधिकतम तापमान 23.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जो सामान्य से लगभग सात डिग्री नीचे बताया गया है। शनिवार 22 जनवरी को मुंबई में हल्की बारिश भी देखी गई थी। जिसके बाद रविवार 23 जनवरी को शहर में धूल की चादर बिछ गई और ठंड भी बढ़ गई है।

महाराष्ट्र के कई हिस्सों में भी तापमान में गिरावट
महाराष्ट्र के कई हिस्सों में भी सोमवार को न्यूनतम तापमान काफी कम हो गया था। हिल स्टेशन महाबलेश्वर में 6.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। वहीं नासिक शहर में 6.6 डिग्री सेल्सियस और जलगांव में 9.2 डिग्री सेल्सियस रहा।

जानें महाराष्ट्र वालों को ठंड से कब मिलेगी राहत
आईएमडी ने कहा है कि आने वाले दिनों में ठंड में गिरावट देखने को मिल सकती है। आईएमडी ने कहा कि न्यूनतम तापमान एक और दिन समान स्तर पर रहेगा। लेकिन उसके बाद बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। मौसम विशेषज्ञ शांतनु पाटिल के मुताबिक गोवा और दक्षिण महाराष्ट्र और उत्तरी कर्नाटक क्षेत्र में 26 जनवरी तक बादल रहेंगे और तेज हवाएं चलेंगी। जिसके बाद तापमान में और गिरावट आ सकती है।












Click it and Unblock the Notifications