Maharashtra Weather: मुंबई में हाईटाइड, कई जिलों में Red Alert, भारी बारिश के साथ चलेंगी तेज हवाएं
मुंबई, 09 अगस्त। भारी बारिश ने इस वक्त देश के कई राज्यों में कोहराम मचाया हुआ है। तो वहीं आज मुंबई समेत पूरे महाराष्ट्र में भारी बारिश की आशंका है। मुंबई के मरीन ड्राइव में तो हाईटाइड देखने को मिल रहा है। आईएमडी के अनुसार, आज सुबह 10 बजे तक मुंबई, नवी मुंबई, ठाणे, पालघर में अलग-अलग स्थानों पर 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाओं के साथ तीव्र से बहुत तीव्र बारिश होने की संभावना है। आज मुंबई, पालघर, सिंधुदुर्ग , कोल्हापुर और ठाणे के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी है।

रेड अलर्ट जारी
तो वहीं दूसरी ओर पुणे, रायगढ़, रत्नागिरी, सतारा में रेड अलर्ट और नागपुर, वर्धा, गोंदिया और वाशिम सहित महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों में भी येलो अलर्ट किया गया है।

क्या होता है हाइटाइड ?
आपको बता दें कि मुंबईवालों के लिए हाईटाइड शब्द नया नहीं है, जब बहुत ज्यादा बारिश होती है तो समुद्र में हाई टाईड की घटना होती है। हिंदी में हाईटाइड का अर्थ उच्च ज्वार आना कहा जाता है। समुद्र के लेवल घटने-बढ़ने से और गुरुत्वाकर्षण बल की वजह से जब समुद्र के अंदर बैरोमैट्रिक प्रेशर पैदा होता है तो समुद्र में बहुत तेज तूफान आता है जिससे काफी लंबी-लंबी लहरें उठती हैं, इसी घटना को हाईटाइड कहा जाता है।

स्वैश और बैकवॉश
गौरतलब है कि समुद्र में उठने वाली लहरें डिस्ट्रिक्टिव या कंस्ट्रक्टिव दो तरह की होती हैं, जब लहर टूटती है तो पानी समंदर किनारे तक आता है इसे स्वैश कहा जाता है. जब पानी लौटता है तो इसे बैकवॉश कहते हैं।
भारी बारिश होने की आशंका
जबकि मौसम की जानकारी देने वाली निजी एजेंसी स्काईमेट ने कहा है कि अगले 24 घंटों के दौरान महाराष्ट्र, कर्नाटक, तमिलनाडु, कोंकण,गोवा, राजस्थान, मध्य प्रदेश, गुजरात, तेलंगाना, ओडिशा, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड ,गुजरात, राजस्थान, दिल्ली, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, केरल ,लक्षद्वीप , आंध्र प्रदेश और बिहार में भारी बारिश होने का अनुमान है और इस वजह से लोगों को यहां पर अलर्ट रहने के लिए कहा गया है।












Click it and Unblock the Notifications