Maharashtra Weather: मुंबई में आज फिर होगी भारी बारिश, कई जिलों में Orange Alert, जानिए IMD अपडेट

मुंबई, 01 जुलाई। मायानगरी मुंबई में आज भी भारी बारिश की आशंका है, बता दें कि मुंबई में पिछले दो-तीन दिनों से भारी बारिश हो रही है, जिससे आम जनजवीन प्रभावित हुआ है। मौसम विभाग ने आज भी यहां Orange Alert जारी किया है। उसका कहना है कि कुर्ला, चेंबूर, सायन, दादर और अंधेरी भारी बारिश की चपेट में हैं।

सड़कों में भारी जलजमाव

सड़कों में भारी जलजमाव

तो वहीं हाजी अली, गांधी मार्केट और बांद्रा की सड़कों में भारी जलजमाव देखा गया है। आपको बता दें कि पिछले 36 घंटों के अंदर मुंबई में अलग-अलग स्थानों पर 42 से लेकर 48 मिमी तक की बारिश दर्ज की गई है।

Recommended Video

    Mumbai Weather Update: आसमान से बरसी आफत, सड़कें डूबीं, घरों में घुसा पानी | वनइंडिया हिंदी | *News
    कई जिलों में आज भारी बारिश की आशंका

    कई जिलों में आज भारी बारिश की आशंका

    आपको बता दें कि केवल मुंबई ही नहीं रायगढ़, ठाणे, रत्नागिरी, नागपुर समेत कई जिलों में आज भारी बारिश की आशंका हैं इसलिए विभाग ने अलर्ट जारी किया हुआ है। विभाग का कहना है कि मुंबई में पश्चिमी तट पर एक चक्रवाती परिसंचरण एक्टिव है, जिसके कारण इस वक्त यहां जमकर बादल बरस रहे हैं।

    देश के अन्य राज्यों में भी जमकर बादल बरस रहे हैं

    देश के अन्य राज्यों में भी जमकर बादल बरस रहे हैं

    फिलहाल महाराष्ट्र के अलावा देश के अन्य राज्यों में भी जमकर बादल बरस रहे हैं। मौसम की जानकारी देने वाली निजी एजेंसी स्काईमेट के मुताबिक अगले 24 घंटों के दौरान, मध्य प्रदेश के पश्चिमी हिस्सों, दक्षिण पश्चिम उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों, पूर्वी राजस्थान, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, असम, मेघालय, कोंकण और गोवा, तटीय कर्नाटक के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश संभव है।

    आंध्र प्रदेश और लक्षद्वीप में भी वर्षा हो सकती है

    जबकि उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा के कुछ हिस्सों, दिल्ली में जोरदार बारिश के आसार हैं, तो वहीं विदर्भ, मराठवाड़ा, तेलंगाना, मध्य महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों, रायलसीमा, तटीय आंध्र प्रदेश और लक्षद्वीप में भी वर्षा हो सकती है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+