Maharashtra Weather Forecast: मुंबई समेत कई जिलों में घनघोर बारिश की आशंका,रेड अलर्ट जारी
Maharashtra Weather Forecast: महाराष्ट्र में इन दिनों बारिश ने तांडव मचाया हुआ है। मुंबई, रायगढ़, ठाणे जैसे कई जिले इस वक्त भारी बरसात की समस्या से जूझ रहे हैं तो वहीं भारतीय मौसम विभाग का ताजा अपडेट काफी डराने वाला है, उसके मुताबिक अगले 24 घंटों में राज्य के कई इलाकों में भारी बारिश होगी इसलिए राज्य में 'रेड अलर्ट' जारी किया गया है।

IMD ने पालघर में शनिवार के लिए 'रेड' अलर्ट जारी किया है तो वहीं मुंबई, ठाणे, रायगढ़ और रत्नागिरी के लिए 'ऑरेंज' अलर्ट जारी किया गया है। बता दें कि सोमवार से लगातार हो रही बारिश ने मुंबई समेत कई जिलों में परेशानी पैदा कर दी है।
Recommended Video
कई इलाकों में जलभराव हो गया है
मायानगरी के कई इलाकों में जलभराव हो गया है, जिससे जनजीवन प्रभावित हुआ है, कुछ स्थान तो ऐसे हैं, जहां घुटनों तक पानी भरा हुआ है। मुंबई के अंधेरी, कुर्ला, घाटकोपर, चेंबूर सबसे ज्यादा बारिश का दंश झेल रहे हैं, इन जगहों पर भयंकर जल-जमाव हुआ है, जिससे लोगों को आने -जाने में दिक्कत हो रही है।
कुछ जगहों पर येलो अलर्ट जारी हुआ है
तो वहीं दूसरी ओर जलगांव, सिंधुदूर्ग, औरंगाबाद, धुले, नंदुरबार और विदर्भ में कल के लिए भी 'येलो अलर्ट' जारी किया गया है। प्रशासन ने लोगों के लिए एडवाइजरी भी जारी की है और कहा है कि 'घर से बाहर निकलते वक्त पूरी सावधानी बरतें और बिना जरूरत घर से बाहर निकलने से बचें।' मौसम विभाग के मुताबिक इस पूरे हफ्ते मौसम का यही हाल पूरे महाराष्ट्र में रहेगा।
कई मार्गों पर बसों को डायवर्ट किया गया
मुंबई में कई जगहों पर पानी भर जाने के कारण शहर में कई मार्गों पर बसों को डायवर्ट किया। तो वहीं पश्चिमी, मध्य और लाइनों पर लोकल ट्रेनें देरी से चल रही हैं।
यहां भी होगी बारिश, अलर्ट जारी
केवल महाराष्ट्र ही नहीं बल्कि उत्तराखंड , हिमाचल प्रदेश में भी भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है तो वहीं आज उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा जैसे राज्यों में बादल के बरसने के आसार हैं। जबकि केरल, कर्नाटक, तमिलनाडु में भी भयंकर बारिश हो सकती है और यहां भी अलर्ट जारी है जबकि दिल्ली में कल हल्की बारिश हो सकती है लेकिन लोगों को उमस से राहत नहीं मिलेगी।
महाराष्ट्र: IMD ने पालघर ज़िले के लिए कल भारी से बहुत भारी बारिश के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। मुंबई, ठाणे, रायगढ़ और रत्नागिरी के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। pic.twitter.com/nIM6y6guml
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 21, 2023












Click it and Unblock the Notifications