Nagpur Rain: भारी बारिश से नागपुर में बाढ़ जैसे हालात, डिप्टी CM फडणवीस ने Twitter पर दिया बड़ा अपडेट
Heavy Rains Lash Nagpur: मानसूनी बारिश ने इस वक्त देश के कई जिलों में कहर बरपाया हुआ है। महाराष्ट्र के नागपुर में तो गुरूवार से लगातार बारिश हो रही है, जिसके कारण अब वहां पर बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए हैं। भारी बारिश के कारण शहर के कई इलाकों में पानी भर गया है, जिसकी वजह से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो चुका है, तो वहीं कुछ लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है।

NDRF और SDRF की टीमें रेस्क्यू ऑपरेशन चला रही हैं, जिसकी जानकारी महाराष्ट्र के डिप्टी CM देवेंद्र फडणवीस ने सोशल मीडिया पर दी है। उन्होंने ट्विटर पर कहा कि , "लगातार बारिश के कारण अंबाझरी झील उफान पर है। इसके आसपास का निचला इलाका इससे अधिक प्रभावित है। शहर के अन्य हिस्से भी प्रभावित हैं लेकिन प्रशासन मुस्तैदी से राहत कार्य में जुटा हुआ है।'
अभी तक सेकड़ों लोगों को का रेस्क्यू किया गया
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक अभी तक सेकड़ों लोगों को का रेस्क्यू किया गया है। आपको बता दें कि मौसम विभाग ने आज भी यहां पर भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है और लोगों को सचेत रहने के लिए कहा है। केवल नागपुर मे ही नहीं बल्कि महाराष्ट्र के कई जिलो में आज भारी बारिश हो सकती है।
भारी बारिश के साथ-साथ बिजली चमक सकती है
तो वहीं मौसम विभाग के नागपुर केंद्र ने कहा कि नागपुर, भंडारा और गोंदिया जिलों में आज भारी बारिश के साथ-साथ बिजली चमक सकती है, जबकि अमरावती, यवतमाल और गढ़चिरौली में ऑरेंज अलर्ट जारी है।
आवासीय इलाके जलमग्न, स्कूल बंद
नागपुर हवाईअड्डे पर सुबह 5.30 बजे तक 106 मिमी बारिश दर्ज की गई। प्रशासन ने एहतियात के तौर पर स्कूलों में छुट्टी कर दी है। तो वहीं नागपुर नगर निगम ने लोगों को सलाह दी है कि जब तक कोई जरूरी काम न हो, वे अपने घरों से बाहर न निकलें।
मौसम विभाग ने 12 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया
केवल महाराष्ट्र ही नहीं बल्कि देश के 12 राज्यों में आज से लेकर अगले दो दिनों तक भारी बारिश का अलर्ट जारी है। दिल्ली में आज हल्की बारिश हो सकती है तो वहीं राजस्थान , गुजरात, बिहार, झारखंड और मध्य प्रदेश में भारी बारिश हो सकती है।
हिमाचल में हल्की बरसात का अनुमान
तो वहीं पंजाब, हरियाणा, यूपी, उत्तराखंड और हिमाचल में हल्की बरसात का अनुमान है तो वहीं दक्षिण भारत और पूर्वोत्तर में तीव्र बरसात हो सकती है। कर्नाटक, केरल, आंध्रा और तेलंगाना में हल्की बारिश और सिक्किम, मेघालय और असम में मध्यम बारिश होने का अनुमान है।












Click it and Unblock the Notifications