महाराष्ट्र: CM ठाकरे का BJP पर तंज, मंदिर खुलवाने के लिए नहीं कोरोना का विरोध करें

महाराष्ट्र: CM ठाकरे का BJP पर तंज, मंदिर खुलवाने के लिए नहीं कोरोना का विरोध करें

मुंबई, 05 सितंबर: महाराष्ट्र के सीएम उद्धव ठाकरे ने मंदिरों और अन्य स्थानों को फिस से खोलने के लिए प्रदर्शन कर रही बीजेपी व महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना पर निशाना साधा है। सीएम उद्धव ठाकरे ने कहा, कुछ लोग मंदिरों और अन्य स्थानों को फिर से खोलने के लिए विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। मैं उनसे कुछ और समय इंतजार करने का अनुरोध करता हूं क्योंकि हम उन्हें फिलहाल नहीं खोलना नहीं चाहते हैं क्योंकि अभी स्थिति खराब होने पर फिर से उन्हें बंद करना पड़ेगा। इसलिए मैं विरोध करने वालों को बोलना चाहता हूं वह मंदिर खुलवाने के लिए विरोध ना करें बल्कि कोरोना को भगाने के लिए विरोझ प्रदर्शन करें।

Uddhav Thackeray

उद्धव ठाकरे ने कहा, जो लोग मंदिर और अन्य स्थानों को फिर से खोलने के लिए विरोध कर रहे हैं और जल्दबाजी में हैं। मेरी जनता से अपील है कि मंदिर खुलवाने के लिए नहीं बल्कि कोरोना रोकने के लिए प्रदर्शन करें।

मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे का ये बयान ऐसे वक्त आया है, जब महाराष्ट्र में कोरोना फिर से फैल रहा है। वहीं तीसरी लहर का भी खतरा बना हुआ है। वहीं बीजेपी के कई नेताओं की मांग है कि अब मंदिर खोले देने चाहिए। बीजेपी नेता मंदिर खुलवाने के लिए प्रदर्शन कर रहे हैं।

बता दें कि मुंबई पुलिस ने हाल ही में बीजेपी नेता सुधीर मुनगंटीवार के खिलाफ केस दर्ज किया है। बीजेपी नेता सुधीर मुनगंटीवार अपने 30 सर्मथकों के साथ बाबुलनाथ मंदिर के द्वार फिर से खोलने की मांग कर रहे थे। इसके अलावा पुलिस ने महाराष्ट्र नवर्निमाण सेना के 4 कार्यकर्ताओं के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज किया है। ये चारों कार्यकर्ता दही हांडी मनाने के बाद भी उसका आयोजम कर रहे थे।

गौरतलब है कि जन्माष्टमी के मौके पर भी बीजेपी नेताओं ने दही हांडी ना मनाने के फैसले की आलोचना की थी। बीजेपी विधायक राम कदम ने कहा था कि सरकार की अनुमति के बिना भी दही हांडी मनाए गए। इसलिए जन्माष्टमी के दिन मुंबई पुलिस ने राम कदम का पूरा घर घेर लिया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+