महाराष्ट्र के परिवहन मंत्री अनिल परब की बढ़ी मुश्किलें, मनी लॉन्ड्रिंग मामले में होगी पूछताछ

नई दिल्ली, 20 जून। महाराष्ट्र के परिवहन मंत्री व शिवसेना नेता अनिल परब (Anil Parab) की मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। प्रवर्तन निदेशालय (ED) ईडी ने कथित मनी लॉन्ड्रिंग मामले में शिवसेना नेता और महाराष्ट्र के मंत्री अनिल परब को तलब किया है। उनसे मंगलवार यानी 21 जून को जांच एजेंसी के सामने पेश होने को कहा गया है।

Anil Parab

इससे पहले पिछले महीन ईडी ने परिवहन मंत्री अनिल परब के दो सहयोगियों सदानंद कदम और संजय कदम का बयान दर्ज किए थे। इन दोनों के परब के परिवार से करीबी संबंध बताए जा रहे हैं। हैं। ईडी ने परब के 7 ठिकानों पर छापेमारी की थी। महाराष्ट्र के रत्नागिरी जिले के तटीय दापोली इलाके में एक भूमि सौदे में कथित अनियमितताओं के आरोप में उन पर यह कार्रवाई की गयी थी।

अनिल परब पर लगे हैं गंभीर आरोप
छापेमारी के बाद ईडी ने मंत्री अनिल परब से पूछताछ भी की थी। उनका बयान दर्ज किया गया था। अनिल परब पर आरोप है कि उन्होंने दापोली इलाके की एक जमीन को मुंबई के एक केबल ऑपरेटर सदानंद कदम को 2020 में 1.10 करोड़ रुपए में बेचा था। इस दौरान 2017 से 2020 तक इसी जमीन पर रिसॉर्ट बनाया गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+