'मै दोबारा वापस आऊंगा', महाराष्ट्र डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस के इस बयान पर लगाए जा रहे सियासी कयास

महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस कर्नाटक चुनाव प्रचार के बाद कोल्हापुर स्थित नरसिम्हा मंदिर में दर्शन करने गए, जहां उन्होंने मै वापस आऊंगा के नारे लगाए, जिसके बाद सियासी कयास लगने शुरू हो गए।

devendra fadanvis

डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कोल्हापुर के एक मंदिर का दौरा करते हुए कहा कि 'मी पुन्हा येइन'यानी मै वापस आउंगा। उनके इस बयान के बाद से राजनीतिक भविष्य को लेकर अटकलें लगाई जाने लगी हैं।

महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि मी पुन्हा येइन। मंदिर में एक बार दर्शन करने से कोई संतुष्ट नहीं हो सकता है। मै निश्चित रूप से वापस आउंगा। और ये हर कोई जानता है कि जो मै कहता हूं वो मै करता हूं। नरसिम्हा मेरे कुल देवता हैं। उन्हीं की तरह में कहीं से निकल सकता हूं।

बता दें कि डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस इन दिनों कर्नाटक विधानसभा चुनाव के प्रचार के लिए दौरे पर थे। जहां से वापस लौटते हुए उन्होंने महाराष्ट्र के कोल्हापुर के निट्टूर स्थित नरसिम्हा मंदिर में दर्शन किए।

वहीं, बीजेपी के एक नेता का कहना है कि 16 बागी विधायकों के अयोग्य ठहराने के सुप्रीम कोर्ट के फैसले स पहले ये बयान काफी महत्वपूर्ण है। जो एकनाथ शिंदे सरकार के भाग्य का फैसला करेगा।

साल 2019 में भी डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने चुनाव प्रचार के दौरान इस नारे का इस्तेमाल किया था। हालांकि, बीजेपी पार्टी महाराष्ट्र में अपनी सरकार नहीं बना पाई थी। वहीं, अविभाजित शिवसेना जो बीजेपी की गठबंधन सहयोगी थी। उसने भी कांग्रेस और एनसीपी के साथ महाविकास अघाड़ी महागठबंधन का हाथ थाम लिया । लेकिन, जून 2022 में शिवसेना में विभाजन के साथ ही उद्धव ठाकरे की सरकार गिर गई थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+