Maharashtra: महाराष्ट्र में बड़ा सड़क हादसा, तेज रफ्तार कंटेनर ने रौंद डाली 9 कारें, एंबुलेंस, बाइक, 4 घायल

महाराष्ट्र के नागपुर जिले में रविवार देर रात एक बड़ा सड़क हादसा हुआ। मनकापुर इलाके में एक तेज रफ्तार कंटेनर से टक्कर के दौरान एक के बाद एक कई वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। कंटेनर के चपेट में कुल 12 वाहन आए। जिसमें 9 कार, एक एंबुलेंस और एक बाइक शामिल हैं। सभी वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। वहीं हादसे में चार लोग घायल हुए हैं।

नागपुर में ये सड़क हादसा रविवार देर रात हुआ। हादसे के दौरान घायल हुए लोगों के अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। नागपुर पुलिस ने एक बयान में कहा कि कंटेनर की स्पीड इतनी अधिक की थी हाइवे पर जार रहे एक के बाद एक 9 कारों को रौंदते हुए आगे बढ़ा। इस दौरान कंटेनर की चपेट में कारों के अलावा एक एंबुलेंस और बाइक भी आ गई।

Maharashtra road accident

पुलिस ने कहा, "नागपुर के मनकापुर इलाके में एक तेज रफ्तार कंटेनर ने 9 कारों, एक एम्बुलेंस और दो दोपहिया वाहनों सहित 12 लोगों को टक्कर मार दी। इस हादसे में चार लोग घायल हुए हैं।"

तीन दिन पहले डिंडोरी में सड़क हादसा

वहीं तीन दिन पहले महाराष्ट्र के नासिक जिले में डिंडोरी के करीब एक बड़ा हासदा हुआ था। जिसमें एसयूवी ने बाइक को टक्कर मार दी थी। हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई थी, जबकि तीन व्यक्ति घायल हो गए।

Recommended Video

    महाराष्ट्र में बड़ा सड़क हादसा, तेज रफ्तार कंटेनर ने रौंद डाली 9 कारें, एंबुलेंस, बाइक, 4 घायल

    पुलिस के मुताबिक ये घटना शुक्रवार (5 अप्रैल) दोपहर करीब दो बजे डिंडोरी-नासिक रोड पर चिंचबारी में हुई। एसयूवी तीर्थनगरी वानी से नासिक की ओर आ रही थी। इस दौरान तेज रफ्तार एसयूवी का चालक वाहन पर से नियंत्रण खो बैठा और वह विपरीत दिशा से आ रही मोटरसाइकिल से टकराने के बाद सड़क किनारे एक पेड़ से जा टकराई।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+