महाराष्ट्र में फिर बढ़े कोरोना के मामले, 24 घंटे में 62 हजार से अधिक नए मरीज, 853 लोगों की मौत

मुंबई, मई 06। देश में कोरोना वायरस से सबसे ज्यादा प्रभावित राज्य महाराष्ट्र में सख्त नियमों को बावजूद नए मामलों में कमी आती नहीं दिख रही है। गुरुवार को एक बार फिर से प्रदेश में नए मरीजों का आंकड़ा 60 हजार के पार पहुंच गया। स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक 6 मई को महाराष्ट्र में कुल 62,194 नए मामले सामने आए जबकि पिछले 24 घंटे में 853 मरीजों ने कोविड से अपनी जिंदगी की जंग हार गए। प्रदेश में अब कुल संक्रमितों की संख्या 49,42,736 हो गई है।

Maharashtra reports 62194 new COVID19 cases 63842 discharges

गौरतलब है कि महाराष्ट्र में कोरोना की दूसरी लहर का भयानक रूप देखने हो मिला है। वायरस अब अब मासूमों को भी तेजी से अपनी चपेट में लेना शुरू कर दिया है। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों की बात करें तो राज्य में एक से 10 साल के बच्चे भी कोविड पॉजिटिव मिल रहे हैं। इस बीच गुरुवार को दर्ज किए गए नए मामलों ने राज्य सरकार की चिंता बढ़ा दी है। पिछले 24 घंटे में 62 हजार से अधिक मरीज सामने आए तो वहीं 63,842 लोगों ने महामारी के जंग जीती भी। प्रदेश में एक्टिक केस की संख्या अब 6,39,075 हो गई है वहीं, अब तक कोरोना से कुल 73,515 मौतें हुई हैं। महाराष्ट्र में कुल 42,27,940 लोग अब तक कोरोना से ठीक हो चुके हैं।

यह भी पढ़ें: 8 मई को यूरोपीय संघ की बैठक में शामिल होंगे पीएम मोदी, कोरोना के मौजूदा हालातों पर होगी चर्चा

देश में कब घटने शुरू होंगे कोरोना के मामले
आपको बता दें कि गुरुवार को देश में एक बार फिर कोरोना वायरस के 4 लाख से ज्यादा नए मरीज सामने आए, जबकि 3,980 मरीजों की मौत संक्रमण के कारण हुई। इस बीच मशहूर वायरोलॉजिस्ट डॉक्टर गगनदीप कांग ने कोरोना वायरस को लेकर एक सुकून भरी खबर दी है। डॉक्टर गगनदीप कांग ने इंडियन वुमन प्रेस कॉर्प्स की सदस्यों के साथ एक वर्चुअल बैठक के दौरान बताया, 'भारत में कोरोना वायरस के मामलों में मई के मध्य या आखिर तक गिरावट देखने को मिल सकती है। हालांकि कुछ अध्ययन में यह भी सामने आया है कि कोरोना वायरस के केस जून की शुरुआत में कम हो सकते हैं। फिलहाल हम जो आंकड़े देख रहे हैं, उसके आधार पर मई महीने का मध्य या आखिर कोरोना के मामले घटने का एक उचित अनुमान कहा जा सकता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+