Maharashtra Weather: मुंबई में Red Alert, पुणे-रायगढ़ में भारी बारिश, जानिए मौसम अपडेट
Maharashtra Weather: भारी बारिश में एक बार फिर से महाराष्ट्र में कहर बरपाया है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने अपने ताजा अपडेट में कहा है कि पुणे, रायगढ़, सतारा और औरंगाबाद सहित महाराष्ट्र के कई जिलों में भारी बारिश की आशंका है और इसलिए उसने ऑरेंज अलर्ट जारी किया हुआ है।
तो वहीं मुंबई में रेड अलर्ट जारी किया गया है।यहां आज सुबह से ही बरसात हो रही है, जिससे लोगों को आने-जाने में खासी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। आईएमडी ने ठाणे के लिए 'येलो अलर्ट' जारी किया हुआ है।

IMD मुंबई के अनुसार, पुणे, रायगढ़, अहमदनगर, बीड और लातूर में तेज हवाओं और गरज के साथ मध्यम से तेज बारिश की संभावना है और सभी से अपील की गई है कि वो घर से बाहर निकलते वक्त एक बार जरूर मौसम अपडेट चेक करें और बिना जरूरत आज घर से बाहर निकलने में थोड़ा परहेज करें।
कुछ हिस्सों में भारी बारिश की चेतावनी (Weather Updates)
IMD ने इस सप्ताह महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों में भारी बारिश की चेतावनी दी है। IMD के पूर्वानुमान के अनुसार, '16 सितंबर को कोंकण और गोवा, मध्य महाराष्ट्र तथा मराठवाड़ा में कई/कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश/गरज के साथ कुछ जगहों पर भारी बारिश की संभावना है।' वहीं, 15 और 16 सितंबर को कोंकण और गोवा मध्य, महाराष्ट्र और मराठवाड़ा में बहुत भारी बारिश हो सकती है।
बारिश के कारण कई इलाकों में जलजमाव
पुणे में रात भर हुई बारिश के कारण कई इलाकों में जलजमाव हो गया। टाइम्स ऑफ इंडिया के अनुसार, IMD की शिवाजीनगर वेधशाला में 13.8 मिमी और मगरपट्टा में 10 मिमी बारिश दर्ज की गई है।
16 सितंबर को भी भारी बरसात के आसार (Weather Updates)
अहमदनगर, अकोला, अमरावती, औरंगाबाद, बीड, भंडारा, बुलढाणा, चंद्रपुर, धुले, गडचिरोली, गोंदिया, हिंगोली, जलगांव, जालना, कोल्हापुर, लातूर, मुंबई शहर, मुंबई उपनगर, नागपुर, नांदेड़, नंदुरबार, नासिक, उस्मानाबाद, पालघर, परभणी, पुणे, रायगढ़, रत्नागिरि, सांगली, सतारा, सिंधुदुर्ग, सोलापुर में 16 सितंबर को भी भारी बरसात होने के आसार है इसलिए अभी से यहां पर अलर्ट जारी कर दिया गया है।












Click it and Unblock the Notifications