Maharashtra Accident: महाराष्ट्र के रायगढ़ में खाई में गिरी बस, 13 की मौत, 29 घायल

Maharashtra Raigad Bus Accident: महाराष्ट्र के रायगढ़ में एक बस के खाई में गिर जाने से 13 लोगों की मौत हो गई है और 29 लोग घायल हैं।

Maharashtra Raigad Bus Accident

Maharashtra Raigad Bus Accident: महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले में शनिवार तड़के बड़ा हादसा हुआ है। रायगढ़ के खोपोली इलाके में एक बस खाई में गिर गई है, जिसमें 13 लोगों की मौत हो गई है। 29 से अधिक लोग घायल हैं और अस्पताल में भर्ती हैं। बचाव अभियान जारी है।

हादसा पुणे-रायगढ़ सीमा पर सुबह 4:30 बजे हुआ, जब बस पुणे के पिंपल गुराव से गोरेगांव जा रही थी। हादसे के वक्त बस में 41 यात्री सवार थे। मरने वालों की संख्या में और इजाफा हो सकता है। घायलों को अस्पताल ले जाया जा रहा है। पहले मौत के आंकड़े 7 थे जो बढ़कर अब 13 हो गए हैं।

रायगढ़ एसपी सोमनाथ घाडगे ने शनिवार 15 अप्रैल की सुबह जानकारी देते हुए कहा था कि महाराष्ट्र के रायगढ़ के खोपोली इलाके में एक बस के खाई में गिर जाने से 7 लोगों की मौत हो गई थी, हालांकि अब आंकड़ा बढ़कर 13 हो गया है। रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और बचाव अधिकारी मौके पर पहुंच गए थे।

उन्होंने कहा, 'यह घटना आज (15 अप्रैल) सुबह 4-4:30 बजे की है। अब तक 29 लोगों को बचाया है और अस्पताल में भर्ती किया है। यह बस पुणे से आ रही थी।'

रेस्क्यू ऑपरेशन के तहत बस को निकालने के लिए क्रेन को बुलाया गया है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक बस में गोरेगांव इलाके के एक संस्था से जुड़े लोग सवार थे। जो कि पुणे में एक कार्यक्रम के बाद लौट रहे थे।

रायगढ़ में हुए हादसे को लेकर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से बात की है।

उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा, 'रायगढ़ के खोपोली इलाके में घटी यह बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण घटना थी। उस बस में 41 यात्री सवार थे, 13 यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई, बाकी यात्रियों को बाहर निकाल लिया गया है। घायलों का इलाज चल रहा है। जान गंवाने वालों को सरकार से आर्थिक मदद मिलेगी। हादसे के कारणों का पता लगाने के लिए जांच के आदेश दे दिए गए हैं।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+