मुंबई में बागियों पर गरजे आदित्य ठाकरे, कहा- शिवसेना से गंदगी निकल गई

मुंबई, 27 जून: महाराष्ट्र में जारी राजनीतिक संकट दिन बीतने के साथ और गहराता जा रहा है। हालांकि शिवसेना का दावा है कि उनके कांग्रेस और एनसीपी के गठबंधन की महाविकास अघाड़ी सरकार पूरे 5 साल चलेगी। वहीं बीजेपी भी इस घटनाक्रम पर अपनी पूरी नजर बनाए हुए है। इस बीच मुंबई के भायखला में शिवसैनिकों को संबोधित करते हुए महाराष्ट्र के मंत्री और शिवसेना नेता आदित्य ठाकरे ने दावा किया है कि उनकी सरकार आगे भी जारी रहेगी।

Aaditya Thackeray

'हम दिल्ली में भी सत्ता में आएंगे'

शिवसैनिकों को संबोधित करते हुए आदित्य ठाकरे ने कहा कि महाविकास अघाडी की सरकार आगे भी जारी रहेगी। जिस शक्ति ने हमें यहां लाया है... हम दिल्ली में भी सत्ता में आएंगे। कई लोगों ने हमसे कहा कि कांग्रेस और एनसीपी हमें धोखा देंगे, लेकिन हमारे लोगों ने हमें धोखा दिया। कई विधायक जो चौकीदार, रिक्शा चालक और पान के दुकानदार थे। हमने उन्हें मंत्री बनाया। 20 मई को उद्धव ठाकरे ने उन्हें (एकनाथ शिंदे) सीएम पद की पेशकश की और उन्होंने नाटक किया।

'इन विधायकों ने खुद को लाखों-करोड़ों में बेचा'

आदित्य ठाकरे ने आगे कहा कि वे (बागी विधायक) गुवाहाटी गए, जहां बाढ़ की स्थिति है और कई लोग घरों और खाने के बिना हैं। वे (बागी विधायक) वहां मौज कर रहे हैं। एक दिन में (उनके लिए) खाने का बिल 9 लाख रुपए है, वे प्राइवेट हेलिकॉप्टर ले रहे हैं और वहां आनंद ले रहे हैं। उन पर शर्म आती है। इन विधायकों ने खुद को लाखों-करोड़ों में या उनकी फाइलें खुलने के बाद खुद को बेचा है।

शिवसेना से गंदगी निकल गई: आदित्य

शिवसैनिकों से बात करते हुए आदित्य ठाकरे ने कहा कि मैं आपके जोश और ताकत को समझ सकता हूं, यहां तक ​​कि आपके गुस्से से भी मैं वाकिफ हूं। मैं शिवसैनिकों से मिलने और उनसे बातचीत करता रहा हूं और मैं देख सकता हूं कि उनमें बहुत गुस्सा है, लेकिन एक सकारात्मक बात यह है कि शिवसेना से गंदगी निकल गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+