महाराष्ट्र में पब्लिक टॉयलेट का 15 फीट गहरा सीवर बना काल! 2 की गिरकर मौत, एक की हालत नाजुक
महाराष्ट्र के मलाड पश्चिम में गुरुवार को निजी ठेकेदार द्वारा बनाए गए पब्लिक टॉयलेट के सीवर में तीन लोग गिर गए। घटना में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि एक की हालत गंभीर है और उसे बीडीबीए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि भूमिगत सीवर करीब 15 फीट गहरा था। जानकारी बीएमसी की मुंबई फायर ब्रिगेड (एमएफबी) ने साझा की।
घटना गुरुवार शाम 5.24 बजे मलाड अंबुजवाड़ी इलाके में मालवानी गेट नंबर 8 के पास की बताई गई। बीएमसी द्वारा दी गई प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, तीनों पीड़ित एक पब्लिक टॉयलेट के सीवर नाले के चैंबर में गिर गए, जो लगभग 15 फीट गहरा है।

अधिकारियों के मुताबिक, टॉयलेट का रखरखाव एक निजी ठेकेदार द्वारा किया जाता है। घटना के सामने आने के तुरंत बाद, मुंबई फायर ब्रिगेड के मौके पर पहुंचने से पहले ही इलाके के स्थानीय लोगों ने तीन लोगों को बचा लिया।
बचाव के बाद पीड़ितों को कांदिवली में नगर निगम द्वारा संचालित बीडीबीए अस्पताल ले जाया गया, जहां एक को मृत घोषित कर दिया गया। इस बीच, नागरिक आपदा सेल द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, एक और पीड़ित को रात करीब 10.15 बजे मृत घोषित कर दिया गया। दोनों मृतकों की पहचान सूरज केवट (18) और बिकास केवट (20) के रूप में की गई है। दूसरे पीड़ित की पहचान रामलगन केवट (45) के रूप में हुई है। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।












Click it and Unblock the Notifications