'आने में बहुत देर कर दी', अजित पवार संग मंच साझा कर बोले अमित शाह, पास बैठे रहे शिंदे-फडणवीस

महाराष्ट्र के पुणे में केंद्रीय सहकारिता मंत्री अमित शाह ने सेंट्रल रजिस्ट्रार ऑफ कोआपरेटिव सोसाइटी के डिजिटल पोर्टल को लॉन्च किया। इस दौरान उन्होंने पीएम मोदी सरकार की उपलब्धियां भी गिनाईं।

महाराष्ट्र के पुणे में सेंट्रल रजिस्ट्रार ऑफ कोआपरेटिव सोसाइटी (सीआरसीएस) कार्यालय के डिजिटल पोर्टल के लॉन्च पर केंद्रीय सहकारिता मंत्री अमित शाह ने कहा ने कहा कि अजित दादा (पवार) डिप्टी सीएम बनने के बाद पहली बार आए हैं और मैं उनके साथ मंच साझा कर रहा हूं। बहुत समय बाद आप सही जगह पर बैठे हैं। यह सही जगह थी, लेकिन आपने आने में बहुत देर कर दी।

शाह ने कार्यक्रम को संबोधित हुए करते आगे कहा कि वर्तमान समय में अब सहकारी क्षेत्र पूर्णरूप से डिजिटल हो चुका है। ऑडिट से लेकर एचआर तक। इस पोर्टल की मदद से सहकारी क्षेत्र से जुड़ी सभी परेशानियों का हल यहीं मिलेगा। इस दौरान महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे, डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस भी मौजूद रहे।

Amit shah

मोदी सरकार की गिनाईं उपलब्धियां
वहीं, अमित शाह ने पीएम मोदी सरकार की उपलब्धियां भी गिनाईं। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने 9 साल में सपनों को साकार किया है। चाहे वह बिजली, घर, स्वास्थ्य, शौचालय क्यों न हो। जनता को पीएम आवास योजना के तहत घर दिए। बेरोजगारों को नौकरी दी।

अमित शाह ने यह भी कहा कि सहकार आंदोलन के लिए पारदर्शिता लानी है। पीएम मोदी के नेतृत्व वाली सरकार में हम आने वाले 5 सालों में तीन लाख नए पैक्स बनाएंगे। मैंने महाराष्ट्र के सीएम और डिप्टी सीएम से इस मसले पर बातचीत भी कर ली है। इन योजनाओं से राज्य का सबसे ज्यादा फायदा होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+