Sanjay Rathod Accident: महाराष्ट्र के मंत्री संजय राठौड़ की कार का एक्सीडेंट, हादसे में बाल-बाल बचे नेता

Sanjay Rathod Accident: महाराष्ट्र के मंत्री संजय राठौड़ की कार का एक्सीडेंट हो गया है। हादसा यवतमाल में हुआ। हादसे में कार का अगला हिस्सा टूट गया है। हादसे में मंत्री संजय राठौड़ और उनके ड्राइवर की जान बाल-बाल बची है। पीएम नरेंद्र मोदी के दौरे से एक दिन पहले संजय राठौड़ की कार दुर्घटनाग्रस्त हुई है।

दुर्घटना में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसका इलाज नजदीकी अस्पताल में चल रहा है। मंत्री संजय राठौड़ शुक्रवार 4 अक्टूबर 2024 तड़के एक बड़ी कार दुर्घटना में घायल हो गए। बताया जा रहा है कि दुर्घटना सुबह तीन बजे के आसपास हुई है। दुर्घटना कोपरा गांव के पास हुई, जब मंत्री राठौड़ का काफिला पोहरागढ़ से यवतमाल जा रहा था।

Sanjay Rathod Car Accident

मंत्री संजय राठौड़ की कार पीछे से एक टेम्पो से टकरा गई थी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि टेम्पो मौके पर ही पलट गया और राठौड़ की कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। टेम्पो चालक को गंभीर चोटें आईं और वह अभी अस्पताल में भर्ती है। जबकि राठौड़ के ड्राइवर को मामूली चोटें आईं। संजय राठौड़ अपनी गाड़ी में एयरबैग के समय पर खुल जाने के कारण सुरक्षित बच गए।

PM नरेंद्र मोदी के यवतमाल दौरे से एक दिन पहले दुर्घटना

मंत्री संजय राठौड़ की दुर्घटना उस समय हुई जब वह पोहरागढ़ से लौट रहे थे, जहां शनिवार को नांगरा संग्रहालय के उद्घाटन की तैयारियां अंतिम रूप दी जा रही थीं। इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और अजीत पवार शामिल होने वाले हैं। संजय राठौड़ इस बड़े कार्यक्रम की अंतिम तैयारियों की देखरेख कर रहे थे, तभी उनकी वापसी यात्रा के दौरान यह एक्सीडेंट है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+