Maharashtra HSC Result 2023 : महाराष्‍ट्र बोर्ड 12वीं के रिजल्‍ट घोषित, लड़कियों ने मारी बाजी

महाराष्‍ट्र बोर्ड परीक्षा का गुरुवार को 12वीं का रिजल्‍ट घोषित कर दिया गया है। जिसमें लड़कियों ने बाजी मारी है।

Maharashtra State Board HSC class 12th results

महाराष्ट्र स्टेट बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एंड हायर सेकेंडरी एजुकेशन (MSBSHSE) ने गुरुवार को कक्षा 12 के बोर्ड परीक्षा के परिणाम घोषित कर दिए है। अन्‍य परीक्षाओं की तरह महाराष्‍ट्र बोर्ड की 12वीं की परीक्षा में भी लड़कियों ने लड़कों को पछाड़ते हुए बाजी मारी है। लड़कों की अपेक्षा लड़कियों को बोर्ड रिजल्‍ट इस बार भी बेहतर रहा है।

इन वेबसाइट पर चेक कर सकते हैं रिजल्‍ट

महाराष्‍ट्र एचएससी परिणाम लिंक दोपहर 2 बजे से काम करने लगेगा। एचएससी के रिजल्‍ट 2 घंटे 7 मिनट बाद जारी कर दिए जाएंगे। छात्र और छात्राएं MSBSHSE HSC के परिणाम देखने के लिए आधिकारिक वेबसाइट

mahahsscboard.in

mahresult.nic.in

hscresult.mkcl.org

hsc.mahresults.org.in


लड़कियों ने मारी बाजी

महाराष्‍ट्र बोर्ड की 12 वीं की परीक्षा 93.73 प्रतिशत लड़कियां उत्‍तीर्ण हुईं जबकि परीक्षा पास करने वाले लड़कों का 89.14 प्रतिशत है। । महाराष्‍ट्र बोर्ड की 12वीं की परीक्षा में 91.25 प्रतिशत छात्र और छात्राओं ने परीक्षा पास की है।

14 लाख छात्र-छात्राओं ने दी थी परीक्षा

इस साल लगभग 14 लाख उम्मीदवार महाराष्ट्र एचएससी बोर्ड परीक्षा में शामिल हुए थे। कक्षा 12 की बोर्ड परीक्षा 21 फरवरी से 21 मार्च, 2023 तक आयोजित की गई थी। एसएससी यानी 10वीं के परिणाम अभी आउट नहीं किया गया है।

साइंस स्‍ट्रीम का सबसे अच्‍छा रहा परिणाम

महाराष्ट्र बोर्ड एचएससी रिजल्ट 2023 में विज्ञान वर्ग यानी साइंस स्‍ट्रीम में परीक्षा उत्‍तीर्ण 96.0 प्रतिशत रहा वहीं, आर्ट्स स्‍ट्रीम में पास करने वालों का प्रतिशत 84.05 रहा। 12वीं की परीक्षा में कॉमर्स स्‍ट्रीम में 89.25 प्रतिशत स्‍टूडेंट उत्‍तीर्ण हुए हैं।

Recommended Video

    UPSC Civil Services Exam Result 2022 : UPSC Topper 4 लड़कियां कौन हैं ? | वनइंडिया हिंदी

    महाराष्‍ट्र बोर्ड 12वीं परीक्षाा परिणाम ऐसे करें चेक

    • महाराष्‍ट्र बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट mahahsscboard.in को खोले
    • वेबसाइट खुलने पर Maharashtra Board HSC Results 2023 लिंक पर क्लिक करें।
    • लिंक क्लिक करने पर नया इंटरफेज ओपेन होगा जिसमें स्‍टूडेंट का लॉगइन डिटेल भर कर सब्मिट करें।
    • स्‍टूडेंट डिटेल भरने के बाद सम्मिट करते हुए स्‍क्रीन पर रिजल्ट दिखेगा। जिसका प्रिंट आउट ले सकते हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+