महाराष्ट्र में ओमिक्रॉन के चलते लग सकता है लॉकडाउन? हेल्थ मिनिस्टर ने दिया ये जवाब
मुंबई, 25 दिसंबर: देश में कोरोना के मामलों में लगातार बढ़ोत्तरी देखने को मिल रही है। वहीं महाराष्ट्र और मुंबई में हर दिन कोरोना के मामलों में वृद्धि हो रही है। पिछले 24 घंटे में देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में कोरोना वायरस के 757 मामले सामने आए हैं। कोरोना के मामलों में हो रही बढ़ोत्तरी को देखते हुए राज्य सरकार एक बार फिर से लॉकडाउन पर विचार कर रही है। इसी बीच महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने शनिवार को कहा कि राज्य में फिर से लॉकडाउन तभी लगाया जाएगा, जब चिकत्सीय ऑक्सीजन की दैनिक मांग 800 मीट्रिक टन तक होगी।

Recommended Video
महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने शनिवार को स्वास्थ्य मंत्री ने जालना में पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि ओमिक्रॉन के मामले "तेजी से" बढ़ रहे हैं, लेकिन सामान्य तौर पर ऐसे मरीज को आईसीयू में भर्ती नहीं करना पड़ रहा है और न ही उन्हें ऑक्सीजन की जरूरत पड़ रही है। राज्यव्यापी तालाबंदी तभी होगी जब मेडिकल ऑक्सीजन की मांग बढ़कर 800 मीट्रिक टन (प्रति दिन) हो जाए। हम नहीं चाहते कि लोगों को अधिक प्रतिबंधों का सामना करना पड़े।
स्वास्थ्य मंत्री ने लोगों से कोविड के उचित व्यवहार का सख्ती से पालन करने का आग्रह किया है। इसके साथ ही उन्होंने लोगों से मास्क पहने की अपील की है। सरकार ने एक दिन पहले, सार्वजनिक स्थानों पर रात नौ बजे से सुबह छह बजे के बीच पांच से अधिक व्यक्तियों के इकट्ठा होने पर प्रतिबंध लगा दिया था। इसके अलावा राज्य में सार्वजनिक कार्यक्रमों में शामिल होने वाले लोगों की संख्या पर भी प्रतिबंध लगाया गया है।
गुरुवार को राज्य में एक दिन में ओमिक्रॉन के सबसे अधिक 23 मामले सामने आए थे जिसके बाद ओमिक्रॉन के मामलों की संख्या 88 हो गई है। बुधवार को ओमिक्रॉन का कोई मामला सामने नहीं आया था। महाराष्ट्र सरकार ने गुरुवार को क्रिसमस के मद्देनजर दिशा-निर्देश जारी किए थे। दिशा-निर्देश में कहा गया है कि चर्चों में क्रिसमस के उत्सव के दौरान सिर्फ 50 प्रतिशत बैठने की क्षमता के साथ काम करना चाहिए।












Click it and Unblock the Notifications