मराठा प्रदर्शनकारियों के खिलाफ FIR वापस लेने पर महाराष्ट्र सरकार लेगी एक्शन: डिप्टी सीएम फड़नवीस
महारष्ट्र पुलिस मराठा प्रदर्शन के दौरान प्रदर्शनकारियों के खिलाफ दर्ज मामलों को वापस लेने का आश्वसन दिया है। डिप्टी सीएम देवेंद्र फड़नवीस ने शुक्रवार को कहा कि राज्य सरकार जालना में मराठा आरक्षण के समर्थक प्रदर्शनकारियों के खिलाफ दर्ज मामले वापस लेने की मांग पर कार्रवाई कर रही है। डिप्टी सीएम ने कहा कि मुद्दे पर अहम चर्चा के बाद सरकार मराठा समाज की मांग पर विचार करेगी।
उपमुख्यमंत्री देवेन्द्र फड़णवीस ने शुक्रवार को विधानसभा में कहा कि राज्य सरकार जालना जिले में मराठा आरक्षण समर्थक प्रदर्शनकारियों के खिलाफ दर्ज मामले वापस लेने की मांग पर आवश्यक कार्रवाई कर रही है। डिप्टी सीएम ने कहा, "राज्य सरकार मराठा आरक्षण आंदोलन में शामिल प्रदर्शनकारियों के खिलाफ दर्ज मामलों की समीक्षा करेगी और उचित कार्रवाई करेगी। सरकार ने कुछ पुलिस अधिकारियों को छुट्टी पर भी भेजा और बाद में उन्हें जिले से बाहर स्थानांतरित कर दिया।"

इस वर्ष अगस्त महीने में मराठा आंदोलन के दौरान हिंसक झड़प के मामले में सामने आए थे। मराठा आरक्षण की मांग को लेकर मनोज जारांगे जालना जिले के अपने पैतृक गांव अंतरवाली सरती में अनिश्चितकालीन उपवास पर बैठ गए थे। बाद में उनकी हालत खराब होने पर उन्हें 1 सितंबर को अस्पताल में भेजने का प्रशासन ने जब प्रयास किया तो प्रदर्शनकारियों ने इसका विरोध किया। इस दौरान स्थिति बिगड़ी और भीड़ हिंसक हो गई। पुलिस ने भीड़ को तितर-बितर करने के लिए लाठीचार्ज किया और आंसू गैस के गोले छोड़े। बाद में प्रदर्शन को शांत कराने के लिए सरकार को मराठा आरक्षण की मांग पर विचार करने का आश्वसन दिया। तब जाकर विरोध स्थगित किया गया।












Click it and Unblock the Notifications