महाराष्ट्र सरकार डेंटल ट्रीटमेंट को राज्य स्वास्थ्य योजना में शामिल करेगी

महाराष्ट्र की एकनाथ शिंदे सरकार जल्‍द ही दांतों के इलाज को राज्य स्वास्थ्य योजना में शामिल करेगी। राज्य के सार्वजनिक स्वास्थ्य मंत्री ने राज्य विधान परिषद में विधायक सत्यजीत तांबे के एक प्रश्न का उत्तर देते हुए यह घोषणा की।

महाराष्ट्र की महायुति सरकार ने बताया दंत चिकित्सा को अब प्रधानमंत्री जन आरोग्य और महात्मा फुले जन आरोग्य योजनाओं के अंतर्गत शामिल किया जा रहा है।

cm shinde

राज्‍य सरकार के सार्वजनिक स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि इस विस्तार से दोनों योजनाओं का दायरा व्यापक हो जाएगा, जो सरकारी मान्यता प्राप्त अस्पतालों में मुफ्त में कई तरह के चिकित्सा उपचार प्रदान करती हैं।

सावंत ने कहा कि वर्तमान में इन योजनाओं के तहत 1,000 निजी और सरकारी अस्पताल मान्यता प्राप्त हैं। इस नवीनतम निर्णय के साथ, 900 और अस्पताल इसमें शामिल हो जाएंगे, और विस्तार 31 जुलाई तक पूरा होने की उम्मीद है। राज्य सरकार अस्पतालों को फर्जी बिल जमा करने से रोकने के लिए एक धोखाधड़ी-रोधी एप्लिकेशन विकसित करने पर भी काम कर रही है

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+