कौन हैं महाराष्‍ट्र सरकार के मंत्री संजय राठौड़? जो भयंकर कार एक्‍सीडेंट में बाल-बाल बचे

Maharashtra news : महाराष्ट्र के यवतमाल में पालक मंत्री संजय राठौड़ की की कार का शुक्रवार को भयंकर एक्‍सीडेंट हो गया। हालांकि कार का एक्‍सीडेंट होते ही समय पर एयरबैग खुलने की वजह से वो बाल-बाल बच गए। यह घटना यवतमाल के दिग्रास के पास हुई, जब राठौड़ एक मीटिंग से लौट रहे थे।

मंत्री कार पीछे से एक बोलेरो पिकअप से टकरा गई, जिससे पिकअप पलट गई और उसके ड्राइवर के सिर में गंभीर चोटें आईं। टक्कर से मंत्री के वाहन के आगे के हिस्से को काफी नुकसान पहुंचा, लेकिन सौभाग्य से, एयरबैग समय रहते खुल गए, जिससे राठौड़ और उनके ड्राइवर को कोई चोट नहीं आई।

Minister Sanjay Rathod

घर लौटते समय हुई ये दुर्घटना

यह दुर्घटना यवतमाल में दिग्रास के निकट कोपरा में हुई, जब मंत्री राठौड़ पोहरा देवी से यवतमाल जा रहे थे। कार दुर्घटना में बोलेरो पिकअप वाहन से अचानक टक्कर हो गई, जिसके कारण पिकअप पलट गई और उसका चालक गंभीर रूप से घायल हो गया।

कौन हैं मंत्री संजय राठौर?

संजय दुलीचंद राठौड़ का राजनीतिक सफर उतार-चढ़ाव भरा रहा है। शुरुआत में दिग्रास विधानसभा क्षेत्र से 14वीं महाराष्ट्र विधानसभा के सदस्य रहे राठौड़ उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली सरकार के साथ उनका जुड़ाव और बाद में आरोपों के कारण इस्तीफा देना एक चुनौतीपूर्ण दौर था।

यवतमाल जिले से शिवसेना विधायक संजय राठौड़ को जब मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की अगुआई वाली कैबिनेट में शामिल किया गया था तब जमकर विरोध हुआ था। इसकी वजह थी कि संजय राठौड़, जो पहले शिवसेना-भाजपा गठबंधन सरकार और बाद में उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली महा विकास अघाड़ी (एमवीए) सरकार में काम कर चुके थे, को एक महिला की मौत से जुड़े आरोपों के बाद इस्तीफ़ा देना पड़ा था।

इसके बावजूद, मुख्यमंत्री शिंदे ने उन्‍हें अपनी कैबिनेट में श‍ामिल करते हुए इस बात पर ज़ोर दिया कि एमवीए सरकार के कार्यकाल के दौरान पुलिस ने राठौड़ को दोषमुक्त कर दिया था।

संजय राठौड़ को जब मंत्री बनाया गया था तब मुंबई की पूर्व मेयर किशोरी पेडनेकर ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की आलोचना करते हुए इसे 'वाशिंग मशीन' की तरह बताया था, जो पार्टी में शामिल होने के बाद नेताओं की प्रतिष्ठा को साफ कर देती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+