महाराष्ट्र सरकार ने 5 करोड़ वैक्सीन के लिए जारी किया ग्लोबल टेंडर, कंपनियों से नहीं मिला कोई जवाब
मुंबई, 20 मई। दुनिया के सबसे बड़े टीकाकरण अभियान के मद्देनजर रोजाना देशभर में 18 वर्ष से अधिक आयु वर्ग वाले लोगों का वैक्सीनेशन किया जा रहा है। हालांकि इस बीच कई राज्यों ने कोविड वैक्सीन की कमी को लेकर भी केंद्र सरकार से मदद की गुहार लगाई है। महाराष्ट्र में वैक्सीन की किल्लत के चलते कई केंद्रों पर टीकाकरण का कार्यक्रम रोकना पड़ा है, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में भी कुछ ऐसे ही हालात हैं। गुरुवार को महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने बताया कि वैक्सीन के लिए राज्य सरकार ने ग्लोबल टेंडर जारी किया है।

Recommended Video
महाराष्ट्र में कोरोना वायरस मामलों में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है लेकिन टीकाकरण को लेकर प्रदेश में हालात ठीक नहीं हैं। इस बीच ब्लैक फंगस ने भी महाराष्ट्र में पैर पसारना शुरू कर दिया है, बुधवार तक 90 मरीजों ने ब्लैक फंगस के चलते दम तोड़ दिया। महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने अपील की है कि कोरोना वायरस के इलाज के लिए स्टेरॉयड के प्रयोग से बचें। गुरुवार को उन्होंने कहा कि हमने 5 करोड़ टीकों के लिए ग्लोबल टेंडर जारी किया था, लेकिन अब तक हमें निर्माताओं से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली है।
यह भी पढ़ें: उत्तराखंड: कोरोना संक्रमितों के लिए आयुर्वेदिक अस्पतालों में लगेंगे 3000 बेड, दिन-रात खुले रहेंगे 300 अस्पताल
बता दें कि महाराष्ट्र में ब्लैक फंगस के फिलाहाल 1500 मरीज हैं। महाराष्ट्र के जन स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने बुधवार (19 मई) को ये जानकारी दी। ब्लैक फंगस इंफेक्शन के मामले पिछले साल कोरोना वायरस संक्रमण की शुरूआत में भी आए थे। लेकिन कोरोना की दूसरी लहर में ये ज्यादा देखने में आ रहा है। इसका खतरा ज्यादातर वैसे मरीजों को जिनको डायबिटीज (शुगर) हैं और कोविड भी हो गया है। महाराष्ट्र स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने कहा है, महाराष्ट्र में अब तक म्यूकरमाइकोसिस से 90 लोगों की मौत हो चुकी है। ये स्थिति बहुत ही गंभीर है। इसलिए हमें इसको हल्के में बिल्कुल भी नहीं लेना चाहिए।












Click it and Unblock the Notifications