'कृष्णावतारम' देखते ही गदगद हुए योगी आदित्यनाथ, फिल्म को लेकर कर दिया बड़ा ऐलान!

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को फिल्म ‘कृष्णावतारम’ को राज्य में टैक्स-फ्री (मनोरंजन कर मुक्त) करने का ऐलान किया। यह घोषणा लखनऊ के लोक भवन ऑडिटोरियम में आयोजित फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग के बाद की गई।

Krishnavatarm Tax Free in UP

राज्य कैबिनेट विस्तार के तुरंत बाद आयोजित इस स्क्रीनिंग में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, दोनों उपमुख्यमंत्री, कैबिनेट मंत्री और कई जनप्रतिनिधि शामिल हुए। फिल्म के दौरान पूरा लोक भवन ऑडिटोरियम भक्तिमय नजर आया और हॉल "कृष्ण-कृष्ण" व "राधे-राधे" के जयकारों से गूंज उठा।

दर्शकों में फिल्म को लेकर जबरदस्त उत्साह दिखा। इस मौके पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने फिल्म के कलाकारों को मंच पर सम्मानित भी किया। ‘कृष्णावतारम’ भगवान कृष्ण के जीवन को एक मानवीय दृष्टिकोण से पेश करती है, जिसमें द्वापर युग, प्राचीन भारतीय संस्कृति और सनातन परंपराओं के विभिन्न पहलुओं को बखूबी दिखाया गया है।

फिल्म में राधा, रुक्मिणी और सत्यभामा के साथ कृष्ण के संबंधों को अलग-अलग कहानियों के जरिए पिरोया गया है। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने "वृंदावन बिहारी लाल की जय" और "भारत माता की जय" के नारे लगाए।

उन्होंने कहा कि यह एक यादगार अवसर है क्योंकि कैबिनेट विस्तार के बाद शपथ लेने वाले नए मंत्रियों ने पूरी कैबिनेट के साथ मिलकर यह फिल्म देखी। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह फिल्म भारत की सांस्कृतिक और पारंपरिक विरासत का प्रतिबिंब है और देश की प्राचीन विरासत को मुख्यधारा में लाने में मदद करती है।

योगी आदित्यनाथ ने आगे कहा कि भारतीय संस्कृति पर आधारित फिल्में युवा पीढ़ी को देश की परंपराओं और मूल्यों से जोड़ने में बड़ी भूमिका निभा सकती हैं। उन्होंने फिल्म में सत्यभामा का किरदार निभाने वाली अभिनेत्री संस्कृति के प्रभावशाली अभिनय की जमकर तारीफ की।

कार्यक्रम के दौरान संस्कृति ने मुख्यमंत्री से आशीर्वाद भी लिया। योगी आदित्यनाथ ने भारतीय संस्कृति और परंपराओं पर केंद्रित फिल्म बनाने के लिए फिल्म के निर्माता, निर्देशक और सभी कलाकारों का आभार व्यक्त किया।

मुख्यमंत्री ने सूचना विभाग को निर्देश दिए कि उत्तर प्रदेश के सभी जिलों में इस फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग आयोजित की जाए, ताकि बच्चे और युवा देश की संस्कृति, परंपरा और सनातन विरासत को बेहतर ढंग से समझ सकें। उन्होंने राज्यपाल आनंदीबेन पटेल का भी शुक्रिया अदा किया और बताया कि फिल्म की मुख्य अभिनेत्री संस्कृति उनकी पोती हैं।

उन्होंने कहा कि किसी भी दादी के लिए यह गर्व और भावुक कर देने वाला पल होता है जब वह अपने पोते-पोती को सफलता की ऊंचाइयों पर देखती हैं। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने अपने संबोधन में मुख्यमंत्री को धन्यवाद दिया और कहा कि भारतीय संस्कृति पर आधारित ऐसी और भी फिल्में बननी चाहिए।

उन्होंने नए मंत्रियों को भी शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर विधान परिषद के सभापति कुंवर मानवेंद्र सिंह, केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक समेत कई मंत्री और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

हार्दिक गज्जर के निर्देशन में बनी यह फिल्म हिंदी, तमिल और तेलुगु भाषाओं में रिलीज हुई है। फिल्म में सिद्धार्थ गुप्ता, संस्कृति, सुष्मिता भट्ट और निवासिनी कृष्णन मुख्य भूमिकाओं में हैं। साथ ही दिग्गज अभिनेता जैकी श्रॉफ और आशुतोष राणा ने भी फिल्म में दमदार अभिनय किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+