'WFH अपनाएं, विदेश यात्रा ना करें और 1 साल तक गोल्ड ना खरीदें', PM Modi ने अचानक क्यों की ये अपीलें?
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 10 मई (रविवार) को हैदराबाद में ₹9400 करोड़ के प्रोजेक्ट्स के वर्चुअल उद्घाटन किया। इसके बाद पीएम मोदी ने जनसभा को संबोधित करते हुए ने देशवासियों से पेट्रोल, डीजल और गैस का संयम से इस्तेमाल करने की अपील की। इसके साथ ही उन्होंने देश भर में वर्क फ्रॉम होम जैसे उपाय फिर अपनाए जाने की सलाह दी।
वर्तमान वैश्विक हालात में पीएम मोदी ने विदेशी मुद्रा बचाने पर अत्यधिक जोर दिया। इसके साथ ही उन्होंने पीएम समझाया कैसे आम इंसान अपनी जीवनशैली में छोटे-छोटे बदलाव करके कैसे राष्ट्रहित में बड़ा योजनदान कर सकते हैं।

1-वर्क फ्रॉम होम जैसे उपाय फिर अपनाए जाए
पीएम मोदी ने कोरोना काल की याद दिलाई, जब हमने वर्क फ्रॉम होम, ऑनलाइन मीटिंग और वीडियो कॉन्फ्रेंस जैसे सिस्टम अपनाए थे। पीएम मोदी ने जोर देकर कहा कि देशहित में उन तरीकों को आज फिर प्राथमिकता देनी चाहिए, क्योंकि यह भविष्य के लिए भी लाभकारी होगा।
2- पेट्रोल, डीजल और गैस का सीमित इस्तेमाल करें
पीएम मोदी ने कहा, अगर आम इंसान कम पेट्रोल, डीजल और गैस का इस्तेमाल कम करता है तो आयातित ईंधन पर भारत देश की निर्भरता कम होगी जो भारत को मौजूदा युद्ध के असर से निपटने में मदद मिलेगी। उन्होंने आह्वान किया कि पेट्रोल उत्पादों का समझदारी से उपयोग अब एक राष्ट्रीय जरूरत है।
3- मेट्रो का अधिक करें इस्तेमाल, कारपूलिंग अपनाए
तेल का संयम से इस्तेमाल करने के साथ पीएम मोदी ने मेट्रो का अधिक उपयोग करने और कार से यात्रा आवश्यक होने पर कारपूलिंग अपनाने का आह्वान किया। पीएम मोदी ने इन उपायों को अपनाने का संकल्प एक राष्ट्रीय कर्तव्य बताया।
4- प्राकृतिक खेती की ओर बढ़ना चाहिए
पीएम मोदी ने खेती को भी विदेशी मुद्रा खर्च करने वाला क्षेत्र बताते हुए कहा भारत बड़ी मात्रा में रासायनिक उर्वरक आयात करता है। उन्होंने सुझाव दिया कि इनका उपयोग आधा कर प्राकृतिक खेती की ओर बढ़ना चाहिए। इससे विदेशी मुद्रा, खेत और धरती मां सुरक्षित रहेंगे।
5- कुकिंग ऑयल का इस्तेमाल कम करें
नरेंद्र मोदी ने खाने के तेल के संदर्भ में कहा, "खाने के तेल के इम्पोर्ट पर विदेशी करेंसी खर्च करनी पड़ती है। अगर हर घर खाने के तेल का इस्तेमाल कम कर दे, तो यह देशभक्ति में बहुत बड़ा योगदान होगा। इससे देश के खजाने और परिवार के हर सदस्य की सेहत बेहतर होगी।"
6-रेलवे से भेजे पॉर्सल, विदेश यात्रा कैंसिल करें
पीएम मोदी ने सामान भेजने के लिए रेलवे को प्राथमिकता देने की बात कही, क्योंकि बिजली से चलने वाली ट्रेनों को ईंधन की जरूरत नहीं होती। उन्होंने विदेशों में शादियां और घूमने के बढ़ते चलन पर टिप्पणी की, कहा कि संकट के इस दौर में देशभक्ति एक साल के लिए विदेश यात्रा स्थगित करने को कहती है।
7- 1 साल तक शादी के लिए भी ना खरीदें सोना
विदेशी मुद्रा बचाने के लिए छोटे कदम उठाने पर जोर देते हुए उन्होंने सोने की खरीद का भी जिक्र किया, जिसमें अधिक विदेशी मुद्रा खर्च होती है। प्रधानमंत्री ने देशहित में एक साल तक किसी समारोह के लिए सोना न खरीदने का आग्रह किया, ताकि विदेशी मुद्रा बचाई जा सके।














Click it and Unblock the Notifications