महाराष्ट्र: अमरावती स्थित इंजीनियरिंग कॉलेज में बड़ी लापरवाही, करंट लगने से 4 कर्मचारियों की दर्दनाक मौत

अमरावती, 29 दिसंबर। महाराष्ट्र के अमरावती जिले में स्थित एक इंजीनियरिंग कॉलेज में बड़ा हादसा हो गया। यहां बुधवार की दोपहर कॉलेज के चार कर्मचारियों की करंट लगने से मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक घटना दोपहर करीब साढ़े बारह बजे हुई जब पीड़ित यहां कठौरा रोड पर भाजपा एमएलसी और राज्य के पूर्व मंत्री प्रवीण पोटे द्वारा संचालित पोटे कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग के नवनिर्मित प्रवेश द्वार पर पेंटिंग कर रहे थे।

Maharashtra Four employees lost life due to electrocution in Amravati engineering college

पुलिस ने कहा कि पेंटिंग के काम के लिए वे जिस लोहे की सीढ़ी का इस्तेमाल कर रहे थे, वह एक ओवरहेड इलेक्ट्रिक केबल के संपर्क में आ गई और चारों को बिजली का जोरदार झटका लगा, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने निजी कॉलेज के मृतक कर्मचारियों की पहचान कर उनके परिवार को सूचित कर दिया है। पुलिस के मुताबिक इस हादसे में अक्षय साहेबराव सावरकर (25), गोकुल शालिरामजी वाघ (28), प्रशांत सेलुकर (30) और संजय दंडनाइक (45) का निधन हो गया, ये सभी अमरावती जिले के निवासी थे।

यह भी पढ़ें: महाराष्ट्र में स्पीकर के चुनाव पर क्यों बैकफुट पर है MVA सरकार ? अंदर की बात जानिए

इस बीच चारों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए जिला सामान्य अस्पताल भेज दिया गया है, जिला सर्जन डॉ, श्यामसुंदर निकम ने यह जानकारी दी है। पता चला है कि इंजीनियरिंग कॉलेज के प्रवेश द्वार को रंगने के लिए कॉलेज प्रशासन ने बाहरी मजदूरों को आमंत्रित नहीं किया था। कॉलेज के कर्मचारियों से ही गेट पेंट कराया जा रहा था। ये कर्मचारी कॉलेज के प्रवेश द्वार पर पेंटिंग कर रहे थे। इसी दौरान बड़ा हादसा हो गया। बिजली के तार से झटका इतना जोरदार लगा कि कर्मचारी गंभीर रूप से घायल हो गए और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंच आगे की जांच कर दी है। पुलिस ने इस मामले में एफआईआर भी दर्ज की है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+