Video: म‍हाराष्‍ट्र की बाढ़ के सैलाब में बहे दूध पहुंचाने जा रहे ग्रामीण, दिल दहला देने वाला वीडियो हुआ वायरल

Maharashtra flood Viral Video: महाराष्‍ट्र में सितंबर महीने के आखिरी सप्‍ताह में लगातार हो रही बारिश ने आम लोगों के जीवन को प्रभावित किया है।राज्‍य के मराठवाड़ा समेत अन्‍य कई क्षेत्रों के जिलों और ग्रामीण इलाकों में बाढ़ ने भारी तबाही मचाई हैं। किसानों की खेतों में खड़ी-खड़ी फसल बाढ़ में खराब हो गई हैं और कई लोगों की मौत हो गई है। वहीं इस सबके बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसको देखकर आपके भी रोंगटे खड़े हो जाएंगे।

दरअसल, महाराष्ट्र के धाराशिव जिले के अरनी गांव से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां दूध पहुंचाने जा रहे कुछ ग्रामीण अचानक आई भीषण बाढ़ में बह गए। इस भयावह घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने सभी को चौंका दिया है।

Maharashtra flood Viral Video
Photo Credit:

एबीपी न्‍यूज द्वारा शेयर किए गए वीडियो में स्पष्ट नजर आ रहा है कि बाढ़ के पानी में हाथों में दूध का बाल्‍टा लेकर ग्रामीण रास्‍ता पार करने की कोशिश कर रहे थे लेकिन पानी बहाव कितना तेज था, जिसके कारण किसान बहते चले गए। यह हादसा 27 सितंबर की सुबह हुआ, जब अरनी गांव सहित धाराशिव के दक्षिणी हिस्सों में भारी बारिश के बाद नदियां और नाले उफान पर आ गए।

बाजार दूध पहुंचाने जा रहे थे ये ग्रामीण

बारिश के कारण क्षेत्र में बड़े पैमाने पर बाढ़ की स्थिति है जिससे लोगों का घर से निकलना भी मुश्किल हो गया। जानकारी के अनुसार, ये ग्रामीण अपने पशुओं का दूध बाजार पहुंचाने के लिए निकले थे और तभी वे अचानक बाढ़ की चपेट में आ गए। याद रहे इस ग्रामीण क्षेत्रों में कई परिवारों का जीवन-यापन शहरों में दूध बेच कर होता है, ये ही इन ग्रामीणों की भी मजबूरी थी, जिसमें उनके साथ ये हादस हुआ।

पानी में जाते ही तेज बहाव के कारण बह गए ग्रामीण

वीडियो में दिख रहा है कि जैसे ही किसानों ने पानी में कदम रखा, वे अपना संतुलन खो बैठे। पानी का बहाव इतना तेज था कि वे कुछ दूर तक बहते चले गए। किसान खुद को बचाने के लिए काफी संघर्ष करते दिखे, लेकिन पानी का तेज प्रवाह उन्हें बहा ले गया।

फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि इस हादसे में किसानों की जान बची है या नहीं। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद लोगों ने इसे बेहद खतरनाक घटना बताया है। स्थानीय प्रशासन ने लोगों से घरों में रहने की अपील की है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+