Republic TV Exit Poll Result 2024 Maharashtra: जानें महाराष्ट्र में भाजपा गठबंधन को मिल रही कितनी सीटें?
लोकसभा चुनाव के आखिरी चरण के लिए मतदान 1जून को समाप्त हो चुका है। चुनाव के लिए वोटिंग समाप्त होन के बाद अब देश की जनता को 4 जून का बेसब्री से इंतजार है क्योंकि 4 जून को वोटों की गिनती के बाद भारत का चुनाव आयोग अधिकारिक चुनाव परिणाम जारी करेगा।
हालांकि आज आखिरी चरण की वोटिंग संपन्न होने के आद न्यूज एजेंसियों और टीवी चैनलों ने Exit Poll के परिणाम जारी कर दिए हैं।

इस बार के लोकसभा चुनाव में लोगों की निगाहें महाराष्ट्र के चुनाव परिणाम पर टिकी रहेंगी इसकी वजह है कि इस बार के चुनाव से पहले महाराष्ट्र में दो बड़ी और प्रमुख पार्टियां शिवसेना और एनसीपी दो हिस्सों में बंट गई और 2019 में एक साथ लड़ने वाले नेता इस बार आमने-सामने एक दूसरे को टक्कर देते हुए नजर आए।
आइए जानते हैं Republic-PMARQ के एग्जिट पोल के अनुसार महाराष्ट्र में भाजपा के प्रतिनिधित्व वाले महायुति गठबंधन (NDA) को अधिक सीटें मिल रही हैं या उद्धव ठाकरे गुट की शिवसेना के प्रतिनिधित्व वाली महाअघाड़ी गठबंधन (INDI) को अधिक सीटें मिल रही हैं?
महाराष्ट्र की कुल 48 लोकसभा सीटों के लिए रिपब्लिक रिपब्लिक-पीएमएआरक्यू के एग्जिट पोल की भविष्यवाणी के अनुसार एनडीए को 29 सीटें और इंडी गठबंधन को 17 सीटें मिल रही हैं।
वहीं रिपब्लिक-मैट्रिज के एग्जिट पोल का अनुमान के अनुसार एनडीए को 30 से 36 सीटें मिलेगी वहीं इंडिया गठबंधन को 13 से 19 सीटें मिलने की संभावना जताई गई है।
महाराष्ट्र के लिए किए गए जनमत सर्वेक्षण की बात की जाए तो उनकी भविष्यवाणी के अनुसार एनडीए गठबंधन को 31 सीटें और इंडिया गठबंधन को 17 सीटें मिल रही हैं।
गौरतलब है कि लोकसभा चुनाव 2024 के लिए मतदान सपन्न होने के बाद 1 जून को शाम साढ़े छह बजे के बाद सारे एग्जिट पोल के नतीजे जारी कर दिए हैं। जिसमें भाजपा के नेतृत्व वाले एनडीए के लिए बारह एग्जिट पोल में बड़ी जीत की भविष्यवाणी की है।
यानी कि 73 वर्षीय प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी और उनकी पार्टी भाजपा के लगातार तीसरी बार सत्ता में वापस आने की पूरी उम्मीद है। चुनावों में हार और दलबदल के सिलसिले से परेशान कांग्रेस, भाजपा से मुकाबला करने वाले विपक्षी गुट इंडिया गठबंधन किसी भी एग्जिट पोल में सत्ता में आता नहीं नजर आ रहा है।












Click it and Unblock the Notifications