MVA सीट शेयरिंग में उद्धव ठाकरे की शिवसेना करने वाली है ये बड़ा खेल, संजय राउत ने दिया संकेत

MVA Seat Sharing farmula: महाराष्‍ट्र विधानसभा चुनाव के लिए विपक्षी महाविकास आघाडी (MVA) गठबंधन में सीटों के बंटवारे का ऐलान तो बुधवार को कर दिया गया है लेकिन अभी भी सीटों को लेकर पार्टियों के बीच जंग जारी है। ये जंग गठबंधन में बाकी बची सीटों को लेकर जिसको लेकर उद्धव ठाकरे की शिवसेना बड़ा खेल करने के मूड में है। जिसके संकेत राज्‍यसभा सांसद संजय राउत ने गुरुवार को दे दिए हैं।

बता दें एमवीए गठबंधन में शामिल कांग्रेस, एनसीपी (एसीपी) और उद्वव ठाकरे की शिवेसेना (यूटीबी) के बीच 85-85-85 सीटों की शेयरिंग का फॉर्मूला तय हुआ है और 18 सीटें गठबंधन की अन्‍य सहयोगी पार्टियों को देने की बात की गई है। इस हिसाब से महाराष्‍ट्र की कुल 288 विधानसभा सीटों में से 15 सीटों को लेकर अभी भी पेंच अटका हुआ है।

MVA seat sharing

संजय राउत ने गुरुवार को कहा उम्‍मीदवार चुनने की योग्यता और जीतने की संभावना मुख्‍य कारक होंगे। इसके साथ ही उन्‍होंने कहा एक या दो जगहों पर सीटों की अदला बदली हो सकती है। कुछ सीटों पर अंत समय में उम्‍मीदवारों को बदलना पड़ता है। संजय राउत ने कहा उन्‍हें नहीं लगता इससे आगे कुछ बड़ा हो सकता है। तीनों पार्टियां 85-85 के फॉमूले पर सहमत है।

इसके साथ ही उन्‍होंने कहा बाकी बची हुई सीटों पर निर्णय गुरुवार शाम को होगा उन्‍होंने ये भी संकेत दिया कि शिवसेना यूबीटी 100 सीटों पर चुनाव लड़ सकती है। संजय राउत ने इशारों में कहा हम शत बनाने के नजदीक है, 85 रन बना चुके हैं, मैच अभी बाकी है दो तीन छक्‍के लगाकर शेष रन बना लेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+