महाराष्‍ट्र चुनाव: MVA अपने घोषणा पत्र में महिलाओं को आर्थिक सहायता, फ्री बिजली समेत कर सकती है ये बड़े वादे

Maharashtra Assembly Election 2024: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव की विपक्षी महाविकास अघाड़ी (एमवीए) समाज के विभिन्न वर्गों से समर्थन प्राप्त करने के उद्देश्य से आकर्षक प्रस्तावों से भरा घोषणापत्र जारी करने के लिए तैयार है। एमवीए गठबंधन अपने घोषणा पत्र में समाज के सभी वर्गो को टारगेट करते हुए चुनावी वादे कर सकता है।

कांग्रेस, एनसीपी (एसपी), शिवसेना (यूबीटी) वाले एवीए गठबंधन के घोषणा पत्र में महिलाओं के लिए आर्थिक सहायता, युवाओं के लिए बेरोजगारी भत्‍ता और स्वास्थ्य सेवा और रोजगार के अवसरों में सुधार संबंधी महत्वपूर्ण वादे शामिल होने की उम्‍मीद है।

mva

विपक्षी महाविकास अघाड़ी गठबंधन आगामी 6 नवंबर को मुंबई में घोषणापत्र जारी कर सकता है। जिसमें राहुल गांधी, उद्धव ठाकरे और शरद पवार जैसी प्रमुख राजनीतिक हस्तियों की मौजूदगी में चुनावी गारंटियों का ऐलान होने की उम्‍मीद है।

सूत्रों के अनुसार कांग्रेस, शिवसेना (यूबीटी) और शरद पवार की एनसीपी (एसपी) सहित एमवीए गठबंधन के भीतर की पार्टियां अपने पार्टी-विशिष्ट घोषणापत्र जारी करेंगी, जिसमें गठबंधन के उद्देश्यों पर आधारित वादों में तालमेल नजर आएगा।

महाविकास अघाड़ी घोषणा पत्र में क्‍या कर सकती है वादे?

  • गरीब महिलाओं को लगभग 2000 प्रति माह प्रदान करने का वादा कर सकती है।
  • महिलाओं के लिए सरकारी बसों में मुफ्त यात्रा का वादा करने की योजना।
  • किसानों के लिए महाविकास अघाड़ी गठबंधन 3 लाख तक की ऋण माफी के साथ-साथ न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) गारंटी कानून के कार्यान्वयन पर विचार कर रहा है, जिससे कृषि क्षेत्र को काफी लाभ होगा।
  • युवा रोजगार एक और महत्वपूर्ण फोकस क्षेत्र है, जिसमें एमवीए द्वारा रिक्त सरकारी पदों पर तेजी से भर्ती करने और बेरोजगारी भत्ते की पेशकश करने की संभावना है।
  • घोषणापत्र में 25 लाख रुपये तक का स्वास्थ्य बीमा कवरेज प्रदान करने और पर्याप्त संख्या में क्लीनिक और अस्पताल बनाने की योजना का वादा शामिल हो सकता है।

एमवीए गठबंधन की गारंटी में क्‍या होगा?

इसके अलावा एमवीए गठबंधन के घोषणा पत्र में जाति जनगणना, मुफ्त अनाज, मुफ्त बिजली और पुरानी पेंशन योजना जैसी व्यापक गारंटियां शामिल होने की उम्मीद है।

20 नवंबर को महाराष्‍ट्र में होगा चुनाव

गाौरतलब है कि महाराष्ट्र विधान सभा चुनाव में सभी 288 विधानसभा सीटों पर 20 नवंबर को एक चरण में मतदान होगा, जिसके बाद 23 नवंबर को मतगणना होगी, जो राज्य के लिए एक निर्णायक क्षण होने वाला है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+