महाराष्ट्र चुनाव से पहले भाजपा में बड़ी बगावत, पूर्व विधायक प्रवक्ता ने छोड़ी पार्टी
Maharashtra Election 2024: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव से ठीक पहले भारतीय जनता पार्टी को एक और बड़ा झटका लगा है। भाजपा के पूर्व विधायक और प्रवक्ता अतुल शाह ने बगावती तेवर दिखाते हुए भाजपा छोड़ दी है। इसके साथ ही निर्दलीय उममीदवार के तौर पर मुंबादेवी सीट से महायुति गठबंधन के खिलाफ चुनाव लड़ने का ऐलान किया है।
अतुल शाह मुंबादेवी सीट से भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ना चाहते थे लेकिन उन्हें भाजपा से टिकट नहीं मिला तो उनहोंने नाराजगी जताते हुए भाजपा पर उनकी उपेक्षा करने का आरोप लगाया और निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़ने का फैसला सुना दिया है।

दरअसल, भाजपा के प्रतिनिधित्व वाले महायुति गठबंधन में सीटों के बंटवारे में मुंबादेवी सीट एकनाथ शिंदे की शविसेना के खाते में चली गई। जिसके बाद भाजपा की प्रवक्त शाइना एनसी ने भाजपा छोड़ शिवसेना ज्वॉइन कर ली और एकनाथ शिंंदे ने उन्हें मुंबाई देवी निर्वाचन क्षेत्र से टिकट देकर मुंबा देवी से टिकट देकर चुनाव मैदान में उतार दिया है।
जिस कारण मुंबादेवी सीट से भाजपा के टिकट से चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे अतुल शाह ने बगावत कर दी और इसी सीट सचे निर्दलीय उममीदवार के तौर पर चुनाव लड़ने का ऐलान कर दिया है।












Click it and Unblock the Notifications