Maharashtra Elections: वो तो मेरी! Shaina NC को 'इंपोर्टेड माल' कहने वाले अरविंद सावंत ने दी सफाई
Maharashtra Assembly Elections 2024: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में मुंबा देवी निर्वाचन क्षेत्र से शिवसेना उम्मीदवार शाइना एनसी पर 'इंपोर्टेड माल' वाली टिप्पणी कर शिवसेना यूबीटी सांसद अरविंद सावंत बुरे फंस चुके हैं। शाइना एनसी द्वारा उनके खिलाफ मानहानि का केस दर्ज करवाए जाने पर अरविंद सावंत ने प्रतिक्रिया व्यक्त की है।
उद्धव ठाकरे की शिवसेना के सांसद अरविंद सावंत ने शाइना एनसी का नाम लिए बिना कहा वह खुद मानहानिक का असली शिकार हैं। उन्होंने शाइना के नाम का उल्लेख नहीं किया और कहा कि वह मानहानि के असली शिकार हैं।

अरविंद सावंत ने जोर देकर कहा कि उनके शब्दों को गलत तरीके से तोड़-मरोड़ कर प्रयोग किया जा रहा है। अपने बचाव में सावंत ने कहा "मैंने कभी उसका नाम नहीं लिया। मैंने केवल इतना कहा कि जो कोई बाहरी व्यक्ति है, वह यहां काम नहीं कर पाएगा। इसके साथ ही उन्होंने हंगामा मचाना उनकी आदत है। उन्होंने कहा शाइना एनसी मेरी एक दोस्त की तरह है जिनका मैं सम्मान करता हूं।"
इस विवाद के बीच सावंत ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर भी आरोप लगाए और उन्हें झूठ का विशेषज्ञ बताया।सावंत ने कहा "पीएम झूठ बोलने में माहिर हैं। उन्होंने 75,000 करोड़ रुपये के सिंचाई घोटाले का आरोप लगाया और बाद में उस व्यक्ति को मंत्री बना दिया। जिस पार्टी का ऐसा चरित्र है - क्या वे सच बोलेंगे?"
अरविंद सावंत ने 55 साल के राजनीतिक करियर में महिलाओं के प्रति सम्मान बनाए रखा है और अपने विरोधियों पर उनकी प्रतिष्ठा को धूमिल करने का प्रयास करने का आरोप लगाया। उन्होंने अपने विरोधियों के लिए उद्धव ठाकरे के 'सत्ता जिहादी' शब्द का संदर्भ दिया।
सावंत ने अपने ऊपर लगाए गए आरोपों का जवाब देते हुए कहा "वे मानहानि के मामले दर्ज करते हैं, फिर भी वे ही मुझे बदनाम कर रहे हैं। मैं उनके इरादे की निंदा करता हूं। मैं 55 साल से राजनीति में हूं और हमेशा महिलाओं का सम्मान करता हूं।"
शाइना एनसी ने दर्ज करवाई एफआईआर
बता दें शाइना एनसी ने नागपाड़ा पुलिस स्टेशन में अरविंद सावंत के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 79 और 356 (2) के तहत मामला दर्ज किया गया।
जानें क्या है पूरा विवाद?
विवाद तब शुरू हुआ जब सावंत ने कथित तौर पर मुंबा देवी से शिवसेना सांसद शाइना को 'इंपोर्टेड माल' कहा था। सावंद ने कहा चुनाव में 'इंपोर्टेड माल' को कोई नहीं पूछता....
वहीं शाइना एनसी ने सावंत की टिप्पणी की निंदा करते हुए उन पर महिलाओं का अनादर करने का आरोप लगाया और चेतावनी दी कि जनता की भावना अनिवार्य रूप से उन्हें जवाबदेह बनाएगी। उन्होंने कहा "आप एक महिला का सम्मान नहीं कर सकते। आप एक सक्षम महिला के बारे में ऐसी भाषा का इस्तेमाल करते हैं जो राजनीति में है। अब आपको 'बेहाल' होना पड़ेगा क्योंकि आपने एक महिला को 'माल' कहा। मैं कार्रवाई करूं या न करूं, जनता करेगी।












Click it and Unblock the Notifications