'आप में दिखते हैं शहीद भगत सिंह', महाराष्ट्र की पार्टी का लॉरेंस बिश्नोई को चुनाव लड़ने का ऑफर
Maharashtra Assembly Elections 2024: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के बीच एक पार्टी का अजीबो गरीब बयान सामने आया है। इस पार्टी ने गैंगस्टर लॉरेंस विश्नोई को चुनाव लड़ने का ऑफर दिया है। ताजा बयान में राजनीतिक दल ने बिश्नोई की तुलना शहीद-ए-आजम सरदार भगत सिंह से कर दी। पार्टी ने गैंगस्टर को चुनावी टिकट का ऑफर देते हुए बयान में कहा है कि हमारे कार्यकर्ता और पदाधिकारी यह सुनिश्चित करेंगे कि आप शानदार प्रदर्शन के साथ चुनाव जीतें और अपने समाज का उद्धार करें।
अहमदाबाद की साबरमती सेंट्रल जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई को एक राजनीतिक दल से महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव लड़ने का ऑफर मिला है। लॉरेंस को ये ऑफर उत्तर भारतीय विकास सेना (UBVS) ने दिया है। पार्टी के अध्यक्ष सुनील शुक्ला इसको लेकर लॉरेंस बिश्नोई के नाम एक पत्र लिखा है।

यूबीवीएस के अध्यक्ष सुनील शुक्ला के मुताबिक मुंबई में चुनाव लड़ने के लिए अब तक उत्तर भारतीय विकास सेना के 4 उम्मीदवारों का नाम फाइनल हो चुका है। लॉरेंस बिश्नोई की मंजूरी के साथ 50 और उम्मीदवारों की सूची जल्द ही घोषित की जाएगी।
उन्होंने लॉरेंस को लिखे पत्र में कहा, "हमें गर्व है कि आप पंजाब में जन्मे उत्तर भारतीय हैं और हम उत्तर भारतीय विकास सेना के नाम से एक राष्ट्रीय और महाराष्ट्र राज्य पंजीकृत एक राजनीतिक दल हैं, जो भारत में उत्तर भारतीयों के अधिकारों के लिए काम कर रहे हैं।"
वहीं एक बयान में उत्तर भारतीय विकास सेना (UBVS) के अध्यक्ष सुनील शुक्ला ने मीडिया को बताया कि महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव को लेकर अब तक उत्तर भारतीय विकास सेना के 4 उम्मीदवारों का नाम फाइनल हो चुके हैं। लॉरेंस बिश्नोई की मंजूरी के साथ 50 और उम्मीदवारों की सूची जल्द ही घोषित कर दी जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications