Maharashtra Elections 2024: शिवसेना यूबीटी की कैंडिडेट्स लिस्ट जारी, 3 सीटों के लिए नामों की घोषणा

Maharashtra Shiv Sena UBT Candidates List 2024: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव को लेकर शिवसेना उद्धव ठाकरे (Uddhav Thackeray) गुट ने उम्मीदवारों की एक और सूची जारी कर दी है। इस लिस्ट में शिवसेना यूबीटी ने हरून खान, संजय भालेराव और संदीप नाईक का नाम शामिल किया है। पार्टी ने वर्सोवा से हरून खान, घाटकोपर पश्चिम से संजय भालेराव और विले पार्ले से संदिप नाईक को मौका दिया है।

बीजेपी से सीधा मुकाबला
शिवसेना यूबीटी ने जिन तीन सीटों के लिए कैंडिडेट्स के नाम घोषित किए हैं, ये सभी सीटों पर पिछली बार बीजेपी ने जीत दर्ज की थी। दरअसल, घाटकोपर विधानसभा सीट मुंबई उत्तर पूर्व लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत आती है, पिछला तीन चुनाव यहां से राम कदम ने जीता है। जबकि 2009 में मनसे से और बाकी के दो चुनाव उन्होंने बीजेपी के टिकट से जीता।

Maharashtra Elections 2024

शिवसेना यूबीटी ने अब तक की 83 सीटों के लिए घोषणा
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक दलों की कैंडिडेट्स लिस्ट लगातार जारी हो रही है। ताजा लिस्ट शिवसेना ने जारी की है। जिसमें तीन नामों की घोषणा की गई। कुल मिलाकर पार्टी अब तक 83 प्रत्याशियों की घोषणा की है। वहीं अब तक महाविकास अघाड़ी में कांग्रेस 71 और एनसीपी एसपी 67 सीटों पर प्रत्याशी उतार चुकी है। महायुति में बीजेपी ने 99, शिवसेना ने 45, और अजित पवार की एनसीपी ने भी 45 सीटों पर प्रत्याशियों का ऐलान कर दिया है। यानी महायुति ने अब तक 189 और महाविकास अघाड़ी 221 सीटों पर प्रत्याशी उतार चुकी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+