Maharashtra Chunav: कांग्रेस ने जारी किया घोषणा पत्र, महिलाओं को 3000 रुपये, फ्री बस यात्रा समेत किए ये वादे

Maharashtra Elections 2024: महाराष्‍ट्र विधानसभा चुनाव में अब दो सप्‍ताह से भी कम का समय बचा है। गुरुवार को विपक्षी महाविकास अघाड़ी गठबंधन में शामिल महाविकास अघाड़ी गठबंधन ने अपना घोषणा पत्र जारी कर दिया है। कांग्रेस ने अपने चुनावी घोषणा पत्र में महिला समेत हर वर्ग को टॉरगेट करते हुए पांच चुनावी गारंटियों को ऐलान किया है।

कांग्रेस सासंद राहुल गांधी ने बुधवार को कांग्रेस के चुनावी घोषणा पत्र का ऐलान किया। हर वर्ग के वोटरों को साधने के लिए कांग्रेस ने अपने घोषणा पत्र में महिलाओं के अलावा हर वर्ग के लिए कुल पांच चुनावी वादे किए हैं।

Congress released manifesto

कांग्रेस ने घोषणा पत्र में किए ये वादे

  • महिलाओं को 3000 रुपये प्रति माह देने का वादा
  • महालक्ष्मी योजना के तहत महिलाओं और लड़कियों के लिए मुफ्त बस यात्रा का वादा
  • किसानों को 3 लाख रुपये तक की ऋण माफी और नियमित ऋण भुगतान पर 50,000 रुपये का प्रोत्साहन राशि का वादा किया गया है।
  • इसके साथ ही कांग्रेस ने जातिवार जनगणना करावाने का वादा किया है।
  • कांग्रेस ने 50 प्रतिशत आरक्षण की सीमा हटाने का प्रयास करने का भी वादा किया है।
  • 25 लाख रुपये तक का स्वास्थ्य बीमा और मुफ्त दवाएं।
  • बेरोजगार युवाओं को प्रति माह 4000 रुपये तक की सहायता

इस मौके पर कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि ये लड़ाई विचारधारा की लड़ाई है। जिसमें एक तरफ भाजपा और आरएसएस है और दूसरी तरफ इंडिया अलायंस है। एक तरफ अंबेडकर का एकता, समानता, प्रेम और सम्मान का संविधान है और दूसरी तरफ, बीजेपी के लोग और आरएसएस के लोग इस संविधान को नष्ट करना चाहते हैं, वे इसे खुलकर नहीं कह सकते।

राहुल गांधी ने कहा अगर वे इसे खुलकर कहते हैं, तो उन्हें परिणाम पता है, पूरा देश उनके खिलाफ खड़ा होगा। उन्होंने चुनाव पर दबाव डाला आयोग, सरकार गिराने के लिए सीबीआई, ईडी, आयकर विभाग का उपयोग करें। आपको याद होगा कि पिछली महाराष्ट्र सरकार, आपकी सरकार चोरी करके और पैसे देकर हटाई गई थी।''

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+