सुप्रीम कोर्ट-चुनाव आयोग बीजेपी की B,C और D टीम, संजय राउत ने कुछ यूं लगाए आरोप

Maharashtra Election: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में अब महज एक महीने से भी कम का समय बचा है। इस बीच, शिवसेना (यूबीटी) के वरिष्ठ नेता संजय राउत ने चुनाव आयोग और सुप्रीम कोर्ट पर भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) और उसके सहयोगियों का पक्ष लेने का आरोप लगाया है।

संजय राउत ने कहा कि चुनाव आयोग ने कुछ महत्वपूर्ण फैसले दिए हैं और हमें लगता है कि यह फैसले महा विकास अघाड़ी (एमवीए) के हित में नहीं है औऱ उसके खिलाफ हैं। जबकि, इन फैसले की वजह से शिंदे और बीजेपी को फायदा पहुंचेगा। रिपोर्ट्स के मुताबिक, संजय राउत ने कहा, चुनाव आयोग और सुप्रीम कोर्ट तटस्थ नहीं हैं। वे भाजपा की बी, सी और डी टीम हैं।'

sanjay raut

इतना ही नहीं, राउत ने आगे आरोप लगाया कि भाजपा राजनीतिक विरोधियों को निशाना बनाने के लिए केंद्रीय जांच एजेंसियों का इस्तेमाल कर रही है। उन्होंने इसे शिवसेना और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के खिलाफ "राजनीतिक मुठभेड़" जैसा बताया। उन्होंने आगे कहा कि मेरे जैसे लोग जेल गए हैं और वापस आए हैं।

हम जानते हैं कि निशाने पर कौन हैं और भाजपा क्या करेगी। यह भाजपा का बिश्नोई गिरोह है-उनके हाथों में हथियार नहीं हो सकते हैं, लेकिन उनके पास सीबीआई और ईडी है, जिसका इस्तेमाल वे हम पर हमला करने के लिए कर रहे हैं। इसके बावजूद, हम मजबूती से खड़े हैं।

केंद्रीय एजेंसियों के खिलाफ आरोप
कांग्रेस नेता अतुल लोंधे पाटिल ने राउत के दावों का समर्थन करते हुए कहा कि भाजपा विपक्ष की आवाज़ दबाने के लिए प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) और आयकर विभाग जैसी एजेंसियों का इस्तेमाल करके संवैधानिक सिद्धांतों को कमजोर कर रही है। उन्होंने टिप्पणी की कि भारत का चुनाव आयोग भाजपा के विस्तार के रूप में काम करता हुआ प्रतीत होता है।

सीट बंटवारे को लेकर क्या बोले संजय राउत
इस दौरान संजय राउत ने सीट बंटवारे के मुद्दे पर खुलकर बातचीत की। उन्होंने कहा कि अधिकांश निर्वाचन क्षेत्रों पर समझौता हो चुका है, कुछ विवादास्पद सीटें अभी भी पेंच फंसा हुआ है। कहा कि सीट बंटवारे को आखिरी रूप देने के लिए खुद राहुल गांधी से बात करूंगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+