महाराष्ट्र चुनाव में CM योगी आदित्यनाथ की रही भारी डिमांड, नारों ने किया कमाल, जानें जीत में कितना बड़ा हाथ
Maharashtra Election: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2024 में महायुति गठबंधन ने शानदार जीत हासिल की है। अकेले बीजेपी 132 सीटों पर विजयी हुई है। बीजेपी सहित महायुति गठबंधन के कई नेताओं ने महाराष्ट्र में चुनाव प्रचार किया। लेकिन, चुनाव-प्रचार में एक नारा 'बंटेंगे तो कटेंगे' सबसे ज्यादा चर्चाओं में रहा है। इतना ही नहीं, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की रैलियों की भारी डिमांड रही। बीजेपी नेता चाह कर भी सीएम योगी की सभाओं की डिमांड पूरी नहीं कर पाए।
इस बात को खुद महाराष्ट्र बीजेपी के अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले ने स्वीकार किया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, महाराष्ट्र चुनाव में सीएम योगी की जनसभाओं में काफी भीड़ उमड़ती थी। सीएम योगी के बयानों ने महाराष्ट्र में बीजेपी के प्रति जनता में एक नई लहर पैदा कर दी थी और उनके नारों ने हिंदू वोटरों में जबरदस्त ध्रुवीकरण करने का काम किया था। महाराष्ट्र चुनाव में सीएम योगी की इतनी डिमांड थी कि पार्टी नेताओं को उनको लगातार सभाओं में व्यस्म रखना काफी कठिन हो गया था।

इस बाबत महाराष्ट्र बीजेपी के अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले ने कहा कि हमने योगी आदित्यनाथ की सभाओं के लिए काफी निवेदन किया। उन्होंने कहा कि हमे सीएम योगी की सभाओं से बड़ा फायदा मिला। इतना ही नहीं, उनका नेतृत्व और प्रभावी चुनावी रणनीति ने भाजपा को महाराष्ट्र में एक मजबूत स्थिति में पहुंचाया। सीएम योगी ने भाजपा के प्रचार अभियान को तेज़ी से गति दी, खासकर उन क्षेत्रों में जहां पार्टी को परंपरागत रूप से चुनौती मिलती रही है।
सीएम योगी ने महाराष्ट्र में बीजेपी की चुनावी जनसभा में जोरदार भाषण दिए, जो स्थानीय मुद्दों के समाधान पर केंद्रित थे। उनका हर भाषण हिंदुत्व, विकास और केंद्र सरकार की योजनाओं के लाभ पर आधारित था, जिससे आम जनता को सीधे तौर पर जुड़ा महसूस हुआ। इसके अलावा, योगी आदित्यनाथ ने पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं के बीच आपसी तालमेल को मजबूत किया, जिससे भाजपा की आंतरिक एकजुटता बनी रही।
उनके नेतृत्व में भाजपा ने अपने विकास कार्यों और कल्याणकारी योजनाओं को जनता के बीच प्रभावी तरीके से पहुंचाया, जिसके कारण पार्टी को महाराष्ट्र में विजय प्राप्त हुई। वहीं, अब महाराष्ट्र बीजेपी के अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले ने कहा कि बीजेपी महाराष्ट्र में 1 करोड़ 51 लाख लोगों को सदस्य बनाएगी। इस दौरान उन्होंने जनता से बीजेपी के सदस्यता अभियान से जुड़ने की अपील की। बावनकुले ने सामाजिक सेवा, धार्मिक क्षेत्र से जुड़े लोगों से खासकर तौर पर जुड़ने की अपील की।












Click it and Unblock the Notifications