महाराष्ट्र: CM एकनाथ शिंदे होंगे शिवसेना विधायक दल के नेता, अजय चौधरी की नियुक्ति खारिज

महाराष्ट्र: CM एकनाथ शिंदे होंगे शिवसेना विधायक दल के नेता, अजय चौधरी की नियुक्ति खारिज

मुंबई, 04 जुलाई: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे आज सोमवार (04 जुलाई) को विधानसभा के विशेष सत्र के दूसरे दिन फ्लोर टेस्ट देंगे। इधर शिवसेना को बड़ा झटका लगा है। विधानसभा अध्यक्ष ने शिवसेना विधायक अजय चौधरी की विधायक दल के नेता के रूप में नियुक्ति को खारिज कर दिया है। महाराष्ट्र उप सचिव को एक पत्र में बताया गया है कि अध्यक्ष के निर्देश पर विधानसभा सचिवालय ने सूचित किया कि एकनाथ शिंदे शिवसेना विधायक दल के नेता होंगे और भरत गोगावले इसके मुख्य सचेतक होंगे।

Recommended Video

    Maharashtra Floor Test: Eknath Shinde सरकार ने हासिल किया बहुमत | BJP | वनइंडिया हिंदी | *Politics
    Eknath Shinde

    बता दें कि चुनाव के कुछ घंटे बाद, विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर ने रविवार को शिवसेना विधायक अजय चौधरी को विधायक दल के नेता के पद से हटा दिया और एकनाथ शिंदे को शिवसेना विधायक दल का नेता घोषित कर दिया। एकनाथ शिंदे खेमे से भरत गोगावाले को सेना के मुख्य सचेतक के रूप में स्वीकार किया गया है और उद्धव ठाकरे के गुट से सुनील प्रभु इस को हटा दिया गया है।

    उद्धव ठाकरे की सरकार गिरने के बाद भी शिवसेना के लिए मुसीबत बनी हुई है। रविवार को दोनों पक्षों उद्धव ठाकरे की टीम और शिंदे के गुट द्वारा दावा किया गया था कि उन्होंने विधानभवन में विधायक दल के कार्यालय को बंद कर दिया है।

    हालांकि कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि शिवसेना विधायक दल के कार्यालय की चाबियां एकनाथ शिंदे के पास हैं। शिवसेना के मुख्य प्रवक्ता और सांसद अरविंद सावंत ने समाचार एजेंसी पीटीआई को बताया कि ये रिपोर्ट झूठी हैं। हम कल (सोमवार 04 जुलाई) को कार्यालय खोलेंगे।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+