महाराष्ट्र में 24 घंटे में ओमिक्रॉन 11 नए मामले आए, अकेले मुंबई में 8 मरीज मिले

मुंबई, 21 दिसंबर: महाराष्ट्र में मंगलवार को कोरोना वायरस के ओमिक्रॉन वैरिएंट के 11 नए मामले सामने आए हैं। जिसके बाद राज्य में ओमिक्रॉन के कुल मामलों की संख्या 65 तक पहुंच गई है। भारत में कोरोना वायरस के ओमिक्रॉन स्वरूप के 12 राज्यों तथा केंद्र शासित प्रदेशों में अभी तक 213 मामले सामने आ चुके हैं, जिनमें से 77 मरीज संक्रमण से उबर चुके हैं। महाराष्ट्र और दिल्ली में ओमिक्रॉन स्वरूप के सबसे अधिक 54-54 मामले सामने आए हैं।

Maharashtra detected 11 new cases of Omicron variant of coronavirus

महाराष्ट्र से आए नए ओमिक्रॉन मामलों के साथ भारत में ओमिक्रॉन वैरिएंट के कुल मामले 213 हो गए हैं। राज्य स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने कहा कि आठ ओमिक्ऱॉन मरीज मुंबई हवाई अड्डे पर सर्विलांस के दौरान मिले हैं, जबकि पिंपरी चिंचवाड़, उस्मानाबाद और नवी मुंबई इलाकों से एक-एक मरीज ओमिक्रॉन से संक्रमित पाया गया है। उन्होंने यह भी कहा कि 65 ओमिक्रॉन रोगियों में से 34 को आरटी-पीसीआर रिपोर्ट नेगेटिव आने के बाद छुट्टी दे दी गई है।

केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने मंगलवार को कहा कि, भारत में अब तक 13 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में कोरोनो वायरस के ओमिक्रॉन वैरिएंट के मामलों का पता चला है। जिनमें से 77 मरीज ठीक हो चुके हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि अन्य क्षेत्रों में, दिल्ली में ओमिक्रॉन वैरिएंट के 54 मामले, तेलंगाना में 20, कर्नाटक में 19, राजस्थान में 18, केरल में 15 और गुजरात में 14 मामले दर्ज किए गए हैं।

इस बीच केंद्र ने राज्य सरकारों को सक्रिय रहने और ओमिक्रॉन मामलों के बढ़ने के चलते ट्रेसिंग करने के लिए निर्देश दिए हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने राज्यों को लिखे अपने पत्र में कहा कि वे रात के कर्फ्यू सहित रोकथाम के उपाय कर सकते हैं और यदि मामले बढ़ने की सूचना मिलती है, तो कार्यालयों और सार्वजनिक परिवहन पर कम लोगों को अनुमति दें।

राज्यों को प्रतिबंध लगाने की अनुमति दी गई है यदि नए संक्रमण की दर एक सप्ताह में 10 प्रतिशत या उससे अधिक तक पहुंच जाती है या 40 प्रतिशत ऑक्सीजन या आईसीयू बेड भर जाते हैं। तो राज्य अपनी ओर से प्रतिबंध लागू कर सकते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+