'औरंगजेब की तारीफ करने वालों के लिए कोई माफी नहीं', कोल्हापुर बवाल पर बोले महाराष्ट्र डिप्टी सीएम फडणवीस

महाराष्ट्र डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने औरंगजेब पोस्ट मामले को लेकर कहा कि महाराष्ट्र में औरंगजेब की तारीफ करने वालों के लिए कोई माफी नहीं है।

devendra fadnavis

महाराष्ट्र में पहले अहमदनगर और फिर कोल्हापुर में औरंगजेब की पोस्ट को लेकर बवाल मच गया है। इस कारण हिंदू संगठनों ने आपत्तिजनक पोस्ट साझा करने को लेकर कार्रवाई की मांग की है। वहीं, इस मामले पर डिप्टी सीएम फडणवीस ने कहा कि पुलिस कार्रवाई कर रही है, लोग शांति बनाए रखें।

महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि औरंगजेब की तारीफ करने वालों के लिए महाराष्ट्र में कोई माफी नहीं है। पुलिस भी कार्रवाई कर रही है। साथ ही यह सुनिश्चित करना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है कि लोग भी शांति बनाए रखें, कहीं कोई अप्रिय घटना न हो।

बता दें कि शहर में तनाव की स्थिति को देखते हुए धारा 144 लागू कर दी गई है। साथ ही जिला प्रशासन ने 19 जून तक के लिए शहर पर कहीं पर लोगों के इकट्ठा होने पर पाबंदी भी लगा दी है। इस मामले में दो लोगों को हिरासत में लिया गया है। साथ ही पुलिस ने भीड़ को काबू करने के लिए लाठीचार्ज भी किया है।

घटना को लेकर राज्य का गृह मंत्रालय भी एक्शन में आ गया है। उसकी ओर से जिले के सभी अधिकारियों को हालात कंट्रोल में करने के निर्देश दिए गए हैं। वहीं दूसरी ओर महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे ने भी घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि मामले में पुलिस जांच कर रही, जो लोग दोषी पाए जाएंगे, उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+