ओबीसी समुदाय BJP के DNA में शामिल, जनसभा को संबोधित करते हुए बोले महाराष्ट्र डिप्टी CM देवेंद्र फडणवीस

महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने जनसभा को संबोधित करते हुए ओबीसी समुदाय को बीजेपी के डीएनए का हिस्सा बताया।

महाराष्ट्र के चंद्रपुर शहर में आयोजित एक रैली कार्यक्रम में बोलते हुए डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने दावा किया कि ओबीसी समुदाय बीजेपी के डीएनए में शामिल है। साथ ही नरेंद्र मोदी सरकार में अन्य पिछड़ा वर्ग के अंतर्गत आने वाले मंत्री रिकॉर्ड संख्या में मौजूद हैं।

डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि ओबीसी समाज को बढ़ावा देने के लिए पीएम मोदी ने दिल्ली और मैने पूर्व मुख्यमंत्री के रूप में महाराष्ट्र में कई निर्णय लिए। उन्होंने कहा कि बीजेपी ने महाराष्ट्र में ओबीसी मंत्रालय बनाया और बहुजन समाज को मुख्यधारा में लाने के लिए कड़ी मेहनत की है।

Maharashtra Deputy CM Devendra Fadnavis

इसके साथ ही उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मंत्रिमंडल में ओबीसी मंत्रियों की संख्या अधिक है जो एक रिकॉर्ड है। किसी भी पिछली सरकार ने ओबीसी को इतना प्रतिनिधित्व नहीं दिया था। पीएम मोदी स्वयं ओबीसी समुदाय से आते हैं।

इसके साथ ही उन्होंने एनसीपी पर आरोप लगाते हुए कहा कि राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) को केवल ओबीसी समुदाय का चेहरा चाहिए। उनके पास ओबीसी के प्रति कभी भी अनुकूल विचार नहीं आए।

महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एक ओबीसी समाज की जनसभा को संबोधित करने के लिए पहुंचे थे, जहां उन्होंने ओबीसी समाज को लेकर कई बात कहीं। साथ ही ओबीसी समाज को बीजेपी का डीएनए बताया। इसके साथ ही उन्होंने महाराष्ट्र में ओबीसी कल्याण के लिए महाराष्ट्र में ओबीसी मंत्रालय की बात कही।

इस कार्यक्रम में महाराष्ट्र इकाई के अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले और सुधीर मुनगंटीवार सहित बीजेपी के कई वरिष्ठ नेता शामिल हुए। इस दौरान डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने उद्धव ठाकरे को लेकर भी तंज कसा। उन्होंने कहा कि 'तुमको मिर्ची लगी तो मै क्या करूं'। साथ ही उन्होंने आगे कहा कि देवेंद्र फडणवीस दूसरे के काम में दखल नहीं देते, अगर करते हैं तो बीच में नहीं छोड़ते हैं। इसके बाद उद्धव ठाकरे और डिप्टी सीएम के बीच जुबानी तकरार जारी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+