राहुल गांधी की सजा पर रोक के बाद विपक्ष पर भड़के महाराष्ट्र डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस, कहा- 'अब SC अच्छा'
सुप्रीम कोर्ट से सजा पर रोक के बाद राहुल गांधी और उनकी पार्टी समेत विपक्ष में खुशी की लहर है, वहीं, महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि जब सुप्रीम कोर्ट इनके पक्ष में फैसला सुनाता है तब तक अच्छा है।
मोदी उपनाम टिप्पणी मामले में राहुल गांधी की सजा पर सुप्रीम कोर्ट ने रोक लगा दी है। इस पर महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने विपक्ष और कांग्रेस को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि अगर फैसला इनके पक्ष में आता है तो सुप्रीम कोर्ट अच्छा बताते हैं अन्यथा ये लोग बुरा बताते हैं।
नासिक में महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने कल कहा कि राहुल गांधी ने साल 2019 में जो बयान दिया वो उच्च पद पर बैठे किसी व्यक्ति के लिए उचित नहीं था। कल (मोदी उपनाम मामले में) सुप्रीम कोर्ट ने फैसला सुनाया तब से ये कांग्रेस और अन्य विपक्षी दल सुप्रीम कोर्ट की प्रशंसा कर रहे हैं।

आगे उन्होंने कहा विपक्ष और कांग्रेस के लोग सोचते हैं कि यदि सुप्रीम कोर्ट उनके पक्ष में फैसला देता है तो सुप्रीम कोर्ट अच्छा है अन्यथा बुरा है। ये लोग भारत के संविधान के तहत बनाई गई संस्थाओं को नष्ट करने की कोशिश कर रहे हैं।
बता दें कि सूरत की निचली अदालत ने राहुल गांधी को दोषी करार देते हुए दो साल की सजा सुनाई थी। इसके बाद उनकी लोकसभा की सदस्यता भी रद्द कर दी गई। लेकिन, सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद केरल की वायनाड लोकसभा सीट से सांसद रहे राहुल गांधी के लिए संसद के दरवाजे एक बार फिर खुल गए हैं।
सुप्रीम कोर्ट ने मोदी सरनेम मामले में सजा पर रोक लगाई है, जिसके बाद अब सुप्रीम कोर्ट में इसकी सुनवाई होगी। अगर सुप्रीम कोर्ट भी राहुल को इस मामले में दो साल की सुनाता है तो राहुल गांधी लोकसभा चुनाव नहीं लड़ पाएंगे। लेकिन, कोर्ट की सुनवाई कब तक होती है और सुप्रीम कोर्ट का फैसला कब तक आएगा ये देखने वाली बात होगी। क्योकि अगर कोर्ट का फैसला चुनाव के बाद आता है तो ऐसे में राहुल गांधी लोकसभा चुनाव लड़ सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications